Ssshhhh...Koi Hai: चंद मिनट में डरावनी चुड़ैल बन गई महिला, कमजोर दिल वाले न देखें ये VIDEO

Viral Horror Video: कई बार हम भूतिया फिल्म देख लेते हैं या फिर सोने से पहले भूत प्रेतों की बातें करते हैं तो नींद आना काफी मुश्किल सा हो जाता है। नींद अगर आ भी गई तो रात में डरावने सपने बुरा हाल कर देते हैं। लेकिन सोचिये अगर कोई इंसान ही भूत जैसा दिखने लगे तो... उसके आसपास रह रहे लोगों का क्या होगा? हाल ही में एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चंद मिनटों में एक डरावनी और खूंखार चुड़ैल में बदल गई। इस महिला का वीडियो जो कोई भी देख रहा है, हैरान हो रहा है।

दरअसल, वीडियो को इंस्टाग्राम पर _TROUBLE80 नाम की यूजर ने शेयर किया है। इसमें एक महिला नजर आ रही है। देखते ही देखते ये महिला चुड़ैल बन जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला कोई इंसान भूत कैसे बन सकता है। ये तो फिल्मों में ही संभव है। असल जिंदगी में ऐसा भला कहीं हो सकता है। तो आपको बता दें कि किसी साये ने नहीं बल्कि इस महिला के टैलेंट से ये संभव हो सका है।

makeup artist horror transformation

जी हां! वायरल वीडियो में नजर आ रही ये महिला एक मेकअप आर्टिस्ट है। महिला के पास कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स हैं, जिनके इस्तेमाल से वो अपने चेहरे पर क्रीम और कुछ अन्य प्रसाधनों की मदद से ऐसा मेकओवर करती है कि उसे पहचान पाना ही मुश्किल हो जाए। महिला के मेकअप में इतना दम है कि रात के वक्त अगर कोई देख ले तो उसको हार्ट अटैक आ ही जाएगा।

महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। पांच लाख से भी ज्यादा लोगों ने महिला के इस वीडियो को लाइक किया है। कई लोगों ने महिला के काम की जमकर तारीफ भी की है। एक यूजर ने कहा कि आपका वीडियो तो वाकई में शानदार है। एक दूसरे ने कहा कि आपने इतना शानदार ट्रांसफॉर्मेंशन किया कैसे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+