कैश की दिक्कत, यहां ATM मशीन से होने लगी पैसों की बारिश, देखें video
आप लाइन में लग कर ATM से पैसे निकालने का इंतजार कर रहे हैं और यहां एक ATM पैसों की बारिश कर रही है।
नई दिल्ली। इन दिनों हर कोई कैश, पैसे, बैंक और एटीएम की बातें कर रहा है। लंबी-लंबी लाइनों में लगकर हर कोई अपने पैसे बदलने और निकालने में लगा है। घंटों तक कतार में खड़े होकर लोग एटीएम मशीन से पैसे निकालने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ को पैसे मिल जाते हैं तो कुछ तो ऐसे हैं जिनका नंबर आने तक एटीएम में पैसे ही खत्म हो जाते हैं। अगर आपके पास भी है LIC की कोई पॉलिसी तो फौरन पढ़ें ये खबर

जिनके हाथ खाली रह जाते हैं उनकी हालत क्या होगी समझना मुश्किल नहीं है, लेकिन अगर आपको ऐसे में ये पता चले कि ऐसी एटीएम मशीन भी है जिसने अचानक पैसे उगलने शुरू कर दिए तो आप क्या करेंगे। 2000 रुपए के नोट में छुपा है सीक्रेट फीचर, जिसे कॉपी कर पाना नामुमकिन, देखें VIDEO
जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजा से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम से पैसों की बारिश हो रही है। एटीएम में मौजूद अकेला शख्स कुछ समझ नहीं पाता है और वो पैसे बटोरने में लग जाता है।
परेशान ना हों, ये ऐप बताएगा कहां, किस ATM में है कितना कैश?
अब आपको बता दें कि ये वीडियो मलेशिया के एक शहर का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही एक आदमी एटीएम मशीन से पैसे निकालने जाता है। कार्ड लगाते ही पैसों की बारिश होने लगती है।
दरअसल एटीएम में पैसा डालने वालों ने इस मशीन में उसकी क्षमता से अधिक पैसा भर दिया, जिसकी वजह से वो आउट ऑफ कंट्रोल हो गयी और तेजी से पैसा निकलने लगी। पैसा भरने के बाद वो पहला शख्स था, जिसने उस एटीएम का इस्तेमाल किया था। देखें एटीएम से हो रही पैसों की बारिश का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications