फिर चर्चा में 'लव गुरु' मटुकनाथ, लड़कियों के साथ डांस का VIDEO वायरल
लव गुरु मटुकनाथ का लड़कियों के साथ डांस वीडियो वायरल।
पटना। 'लव गुरु' मटुकनाथ और जूली शायद आपको याद हों। पटना में अधेड़ उम्र के हिंदी के प्रोफेसर मटुकनाथ को अपने से आधी उम्र की छात्रा जूली से प्यार हो गया। दोनों ने घर परिवार छोड़ कर शादी कर ली। अब एक बार फिर से लव गुरु मटुकनाथ चर्चा में आ गए हैं। इस बार मामला वायरल वीडियो का है। दिल्ली मेट्रो में 'गंदा काम' करते प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल

इस बार लव गुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो लड़कियों के साथ मस्त होकर डांस कर रहे हैं। दरअसल पटना विश्वविद्यालय में नए छात्रों को वेलकम करने की परंपरा है । इसी के तहत नए छात्रों के लिए वहां वेलकम पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मटुकनाथ और पूर्व प्राध्यापक शंकर प्रसाद भी शामिल हुए।
हनीमून के पैसे के लिए दुल्हन ने खुद ही करवाई ली अपनी छेड़खानी,वीडियो हुआ वायरल
पार्टी में उन्होंने लड़कियों के साथ खूब डांस किया। छात्राओं के साथ डांस का उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनपर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दे कि मटुकनाथ और जूली के प्रेम प्रसंग को लेकर खूब चर्चाएं हुई थी। जूली के साथ प्रेम प्रसंग के कारण ही उन्हें लव गुरु का नाम दे दिया गया। उन्हें अपनी इस प्रेम गाथा की वजह से नौकरी से बर्खास्त करना पड़ा था, लेकिन कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने नौकरी वापस पा ली। आप भी देखिए लव गुरु का डांस वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications