ये है लंदन की शुगर BABY, 24 की उम्र और बुजुर्ग पहली पसंद, डेटिंग के लिए चार्ज करती हैं इतने डॉलर

24 साल की लड़की खुद को शुगर बेबी बुलाती है। यह सिर्फ बुजुर्गों को डेटिंग करके अपने सभी शौकों को पूरा कर रही है। यह खुद दावा करती हैं कि डेटिंग के बाद इनको मोटी पेमेंट मिलती है। साथ ही बदले में शॉपिंग भी कराते हैं।

'डेटिंग' यानी दोस्ती के बाद प्यार की सीढ़ी। आजकल डेटिंग का दौर चल पड़ा है। 'डेटिंग' की शुरुआत पश्चिमी सभ्यता वाले देशों से हुई, जो अब लोगों में तेजी से घुलती जा रही है। इसके लिए अब नए-नए ऐप भी विकसित हो चुके हैं। लेकिन, कुछ लोग इसे फिजिकल रिलेशनशिप का लाइसेंस समझने की भूल कर बैठते हैं। इनमें एक 24 साल की लडकी भी शामिल है। लड़की खुद को शुगर बेबी बुलाती है।

उसका दावा है कि शुगर बेबी डेटिंग के बदले में तमाम लग्जरी शौक पूरे कर रही है। अपने से उम्रदराज यानी बुजुर्गों को डेटिंग कर डॉलर में कमाई कर रही है। आइए जानते हैं लड़की के शुगर बेबी बनने की कहानी...

Sugar Baby

लंदन की रहने वाली शार्लोट डेविस(24) बताती हैं कि एक टीवी शो देखने के बाद उन्हें 'शुगर बेबी' बनने की प्रेरणा मिली। जिसमें शुगर बेबी-डैडी रिलेशन दिखाया गया था। उस वक्त, मैं 8 साल के लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थी। इसलिए मुझे पता था कि मैं जल्द ही किसी भी गंभीर रिलेशनशिप में नहीं पड़ना चाहती। डेटिंग ऐप के जरिए कैजुअल डेटिंग शुरू कर दी। इसके बदले में मुझे ढेर सारा पैसा और लग्जरी लाइफ मिलने लगी।

एक डेट के बदले कमाती हैं इतने डॉलर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविस ने बताया कि जनवरी में, उसने एक डेटिंग ऐप का इस्तेमाल शुरू किया। इसकी मदद से 30 से 60 साल की उम्र के पुरुषों को डेट किया। जिसके बदले में अच्छा पेमेंट भी मिला। शार्लोट डेविस को हर डेट के बदले में 250 डॉलर (यानी 20,611.38 रुपए) मिलते हैं। डेविस ने कहा कि वह डेट्स और फिजिकल रिलेशन बनाने के पहले ही रेट तय कर लेती हैं।

मर्द पूरी करते हैं लग्जरी ख्वाहिश

डेविस का यह भी दावा है कि वह इन अकेलेपन के शिकार मर्दों के जीवन में खुशी और प्यार की भावना को जाग्रत करती हैं। डेविस ने आगे बताया कि कभी-कभी वे मुझे खरीदारी के लिए भी ले जाते हैं। मेरे लिए सब कुछ खरीदते हैं। लग्जरी आइटम्स भी देते हैं। मुझे स्पा भी ले जाते हैं। अभी कुछ हफ्ते पहले पेरिस गई थी। डेविस ने दावा किया कि जब वह डेटिंग के दौरान या उससे पहले कुछ भी गड़बड़ लगती है तो, डेटिंग बंद कर देती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+