मानो कोई टॉर्च चमका रहा हो, आसमान में अजीबोगरीब रोशनी को देखकर घूमा लोगों का दिमाग

बीते दिनों पश्चिम बंगाल में लोगों ने आसमान में अजीबोगरीब रोशनी देखी। ये रोशनी किसी टॉर्च की तरह लग रही थी और तेज होती जा रही थी।

West Bengal

हमारी धरती कई रहस्यमयी चीजों से भरी हुई है। फिर चाहे जमीन हो या फिर आसमान। सौरमंडल भी कई अनोखी चीजों का खजाना है। हाल ही में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब गुरुवार को एक रहस्यमयी रोशनी नजर आई। आसमान में नजर पड़ रही थी, तो ऐसा लग रहा था मानो किसी ने टॉर्च जलाकर रखा हो। जिसने भी इस नजारे को देखा, उसकी आंखें खुली की खुली ही रह गईं।

लोगों ने देखा अद्भुत नजारा

लोगों ने देखा अद्भुत नजारा

कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर इस अद्भुत नजारे के वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। तकरीबन 5 मिनट तक ये रोशनी आकाश पर यूं ही रही। ये रोशनी आगे बढ़ती हुई नजर आ रही थी।

टॉर्च जैसा उजाला देख चौंके लोग

टॉर्च जैसा उजाला देख चौंके लोग

हालांकि, ये टॉर्च जैसा उजाला किस चीज का है, इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है। विशेषज्ञों को भी ये बात पता नहीं चल सकी है कि ये किसी उल्कापिंड का हिस्सा है या फिर कोई उपग्रह या किसी मिसाइल की रोशनी।

इन जगहों नजर आई रोशनी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम 5:45 बजे से 5:50 बजे के बीच ये रोशनी आसमान में नजर आई। ये रोशनी बांकुरा, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली से भी नजर आ रही थी।

लोगों के मन में उठे कई सवाल

लोगों के मन में उठे कई सवाल

इस रोशनी को देखने के बाद लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल हैं कि कहीं ये रोशनी मिसाइल के परीक्षण की वजह से तो नहीं दिखाई दी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+