नहीं माने घरवाले तो अपनाया ये तरीका, अब ब्याह रचाकर रह रहे साथ, कहानी लेस्बियन कपल की...
यश्विका और पायल की शादी पिछले महीने हुई थी। कपल साथ में बेहद खुश हैं और इसी उम्मीद में हैं कि जल्द ही समाज भी उन्हें अपना लेगा।
LGBT Couple Struggling for Acceptance: विदेशों की तरह देश में भी लेस्बियन कपल के मामले अब खूब देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों जेंडर चेंज करवाकर मीरा से आरव बने राजस्थान के पीटी टीचर ने अपनी ही स्टूडेंट कल्पना से शादी रचाई। ये मामला जबरदस्त सुर्खियों में रहा। इससे पहले अक्टूबर में पायल और यश्विका ने शादी रचाई। शादी तो अक्टूबर में हुई, लेकिन लेस्बियन कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। सुर्खियों में रहने की वजह सिर्फ इनका लेस्बियन होकर ब्याह रचाना ही नहीं है, बल्कि इसकी वजह कुछ और ही है। हालांकि, दोनों ही अपने रिश्ते में बेहद खुश हैं।

मैंने आइ लव यू नहीं कहा बस...
यूट्यूब चैनल से बात करते हुए यश्विका बताती हैं कि मैंने पायल को सीधे शादी के लिए प्रपोज किया। मैंने ना तो पहले आई लव यू कहा, और ना ही किसी तरह की कोई और फॉर्मैलिटी की। यश्विका का कहना है कि अगर प्यार को, प्यार के नजरिये से देखा जाए तो आपको सिर्फ प्यार नजर आएगा। जरूरत है, तो सिर्फ अपना नजरिया बदलने की।

टिकटॉक से हुई जान-पहचान
यश्विका ने बताया कि वे साल 2017 में टिकटॉक में पायल से मिलीं। इसके बाद दोनों रोजाना बात करने लगे। चैट के बाद कॉल और फिर वीडियो कॉल पर रोजाना बातें होने लगीं। इसके बाद फिर दोनों ने मिलने का प्लान बनाया।

पायल ने किया इग्नोर
यश्विका कहती हैं कि एक बार पायल ने उनके मैसेज देखने बंद कर दिए और इग्नोर करना शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर यश्विका ने कहा कि या तो मुझसे बात करो, या फिर ब्लॉक कर दो। इसके बाद पायल ने यश्विका को ब्लॉक कर दिया।

6 महीने बाद हुआ गलती का अहसास
लेकिन फिर 6 महीने बीत जाने पर पायल को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने यश्विका से बात करने की कोशिश की। पायल ने कहा कि उन 6 महीनों में मुझे अहसास हुआ कि अकेले आप पूरी जिंदगी नहीं बिता सकते। इसके बाद साल 2018 में, दोनों पहली बार मिले। कुछ ही मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

यश्विका के परिवार ने रखी शर्त
पायल के परिवार ने तो आसानी से इस रिश्ते के लिए हामी भर दी, लेकिन यश्विका को परिवार को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। यश्विका ने कहा कि जब मैंने अपने परिवार को पायल के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि किसी लड़के से शादी कर लो और पायल को भी साथ रख लो। लेकिन यश्विका ने साफ कहा कि उसे शादी ही पायल से करनी है।

अक्टूबर 2022 में रचाई शादी
इसके बाद कपल ने अक्टूबर 2022 को शादी कर ली। कपल ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया, जहां वे अपने डेली लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट देते हैं। यश्विका ने करवाचौथ सेलिब्रेशन की वीडियो भी चैनल पर शेयर की थी। अब उनका चैनल लाइमलाइट में आ गया है और साथ ही कपल लुधियाना से मुंबई शिफ्ट हो गया है।

कपल को सता रहा समाज का ये डर
यश्विका और पायल को डर है कि यहां उनकी शादी को लेकर कोई परेशानी ना हो। भारत में दोनों की शादी मान्य नहीं है। लेकिन कपल को उम्मीद है कि जल्द ही समाज उनके रिश्ते को स्वीकार कर लेगा। यश्विका और पायल का कहना है कि लोगों को उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications