Leopard Video: पक्षी ने पंजा मारकर 'चिढ़ाया', तेंदुए ने उसको ऐसे सबक सिखाया

तेंदुआ जंगल के सबसे शानदार शिकारियों में से एक है। इसका एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है।

bird

तेंदुए बिल्ली की ही जंगली प्रजाति हैं, लेकिन शिकार के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं। वैसे तो शेर, बाघ जंगल के बेहतरीन शिकारी हैं, लेकिन जब पेड़ों पर चढ़ने की बात आती है, तो वो मात खा जाते हैं। इस मामले में तेंदुआ सबसे आगे है। वो जमीन पर शिकार तो करते ही हैं, साथ ही ऊंचे पेड़ों पर भी आसानी से चढ़ जाते हैं। (वीडियो-नीचे)

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

अब सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसे लाखों लोगों ने देखा। हालांकि ये नहीं पता चल पाया कि ये वीडियो कहां का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ जंगल के बीच आराम से खड़ा रहता है। तभी वहां पर एक पक्षी पहुंचता है। वो तेंदुए को पंजा मारकर भाग जाता है।

10 फीट से ऊंची छलांग

10 फीट से ऊंची छलांग

तेंदुए को उस वक्त बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, लेकिन वो कुछ नहीं कर पाता। कुछ देर बाद वो पक्षी पेड़ पर जाकर बैठ जाता है। तभी तेंदुआ वहां पहुंचा और उसने 10 फीट से ज्यादा ऊंची छलांग लगाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसको मौत के घाट उतार दिया।

पानी में भी कर लेते हैं शिकार

पानी में भी कर लेते हैं शिकार

आपको बता दें कि तेंदुए पूरी तरह से मांसाहारी होते हैं। ये आमतौर पर खरगोश, बंदर, हिरण, आदि छोटे जीवों का शिकार करते हैं, लेकिन कूदरत ने उनको पेड़ों पर चढ़ने का हुनर दिया है। ऐसे में ये मौका मिलने पर पक्षियों को भी मार गिराते हैं। इसके अलावा ये पानी में घुसकर मछलियों का शिकार कर लेते हैं।

पेड़ पर चढ़कर बचाते हैं जान

पेड़ पर चढ़कर बचाते हैं जान

तेंदुए बहुत अच्छे शिकारी होते हैं। वो 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागकर अपने शिकार को पकड़ सकते हैं। इसके अलावा वक्त पड़ने पर वो 15 से 18 फीट लम्बी छलांग भी लगा सकता है। ये अपने शिकार को मारकर पेड़ों पर चले जाते हैं, ताकि जंगली कुत्ते, हाइना आदि उनके खाने को ना छीन सकें। कई बार जब इनका सामना शेर और बाघों से होता है, तो भी ये पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+