Video: लंगूर पर हमला करना पड़ा तेंदुए को भारी, बीच सड़क पर पीट-पीटकर किया बुरा बाल, दुम दबाकर भागा

लंगूर पर हमला करना पड़ा तेंदुए को भारी, बीच सड़क पर पीट-पीटकर किया बुरा बाल, दुम दबाकर भागा

Video Viral: जंगल में शेर, बाघ और तेंदुए के हमले से बच पाना मुश्किल है। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि किसी तेंदुए को लूंगरों के झुंड से मुंह की खानी पड़े। जी ऐसा हुआ है, जंगल में एकता में शक्ति का ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वीडियो को तौर पर वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ एक लूंगर पर हमला करता है, लेकिन सुनसान सड़क के बीच में शिकारी तेंदुए की एक भी नहीं चलती और फिर वो दुम दबाकर भाग खड़ा होता है।

Leopard Video Viral

सड़क पर अचानक लंगूरों पर हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दक्षिण अफ्रीका का बताया जा रहा है, जहां करीब 50 लंगूरों (baboons) का झुंड सड़क पर जा रहा था, इसी बीच एक तेंदुआ हमला करते देखा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सड़क के बीच में कैसे तेंदुए और लूंगारों की जंग से ट्रैफिक थम गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर उस समय बड़ी जंग हो गई, जब एक तेंदुए ने सोचा कि वह एक लंगूर को जल्दी से अपना शिकार बना लेगा। तेंदुआ पूरी गति से परिवार की ओर बढ़ता आया, लेकिन नर लंगूरों ने बिना किसी परवाह के तेंदुए का सामना किया।

दुम दबाकर भागा तेंदुआ

वीडियो क्रूगर नेशनल पार्क सफारी का बताया जा रहा है, जिसे वहां मौजूद किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।वीडियो में एक साथ 50 से ज्यादा लूंगरों ने तेंदुए पर मिलकर हमला कर दिया, जिसके बाद जल्द ही शिकारी को एहसास होता है कि वह उनसे जीत नहीं पाएगा। ऐसे में वो वहां से भागने को मजूबर हो जाता है, लेकिन लंगूर उसका पीछा नहीं छोड़ते।

10 लाख से ज्यादा व्यूज

इस वीडियो को यूट्यूब चैनल 'लेटेस्ट साइटिंग्स' (Latest Sightings) पर शेयर किया गया है। 15 अगस्त को जारी किए गए इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। साथ ही बहुत से यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक शख्स ने लिखा कि सारा श्रेय अल्फा मेल (बबून) को जाता है, जिसने अपने झुंड को एकजुट रहना सिखाया। वहीं अन्य ने कमेंट किया कि यह वीडियो संदेश देता है कि एकता में बल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+