क्या आपने देखी मजबूत हड्डियों वाली विशालकाय 'सन फिश'? 3 टन वजनी मछली देखकर उड़े लोगों के होश

पुर्तगाल के तट पर तीन टन की विशालकाय सनफिश मिली है। एक नई स्टडी के अनुसार, माना जा रहा है कि ये अभी तक की सबसे भारी हड्डियों वाली मछली है।

समुद्री दुनिया में एक से बढ़कर एक जीव रहते हैं। ये जीव अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। फिर भी अब इंसान की पहुंच धरती के कोने-कोने तक है, तो ऐसे में कभी कभार इन जीवों का इंसानों से भी सामना हो जाता है। अकसर सोशल मीडिया पर भी कुछ अजीबोगरीब जीवों की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। हाल ही में उत्तरी अटलांटिक की सतह पर तैरते हुए एक सन फिश मिली है। मछली का शरीर सतह पर तैरते हुए पाया गया। इस विशालकाय मछली ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

सतह पर तैरती मिली फिश

सतह पर तैरती मिली फिश

पुर्तगाल के तट पर तीन टन की ये विशालकाय मछली मिली है। एक नई स्टडी के अनुसार, माना जा रहा है कि ये अभी तक की सबसे भारी हड्डियों वाली मछली है।

साल 2021 में हुई थी खोज

साल 2021 में हुई थी खोज

इस भयानक शरीर वाली मछली को बंपहेड फिश के नाम से भी जाना जाता है। साल 2021 के दिसंबर महीने में भी एक विशालकाय मछली की खोज की गई थी। लेकिन अध्ययन में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी।

मृत अवस्था में मिली सनफिश

मृत अवस्था में मिली सनफिश

हाल ही में मिली ये सनहेड फिश मृत अवस्था में पाई गई है। इसका शरीर सतह पर तैरता मिला। अटलांटिक नेचुरलिस्ट असोसिएशन के मुताबिक स्थानीय लोगों ने इसे देखा, तो वे इसे किनारे पर ले आए। अब रिसर्चर्स इस विशालकाय मछली पर अध्ययन कर रहे हैं।

3 टन वजनी फिश ने उड़ाए होश

3 टन वजनी फिश ने उड़ाए होश

मछली पर किए अध्ययन की रिपोर्ट जर्नल ऑफ फिश बायोलॉजी में पब्लिश की गई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये मॉन्स्टर मछली 12 फीट चौड़ी और 11 फीट लंबी थी। वहीं इसका वजन तकरीबन 3 टन था।

2300 किलो वजनी फिश की हुई थी खोज

2300 किलो वजनी फिश की हुई थी खोज

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, अजीब तरह की दिखने वाली ये शिकारी मछली 1996 में जापान के तट पर देखी गई थी। जिसका वजन 2300 किलोग्राम था।

कैसे मिला 'सनफिश' नाम?

कैसे मिला 'सनफिश' नाम?

बताते चले कि इस विशालकाय मछली को सनफिश का नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि अंदर से एक सर्कल की तरह दिखती हैं। ये मछलियां समुद्र में अंदर तक गोता लगाती हैं और फिर धूप लेने के लिए समुद्र की सतह पर आ जाती हैं।

सटीक संख्या का नहीं लगा पता

सटीक संख्या का नहीं लगा पता

अभी तक सनफिश की सही सही संख्या का पता नहीं लगाया जा सका है। लेकिन ये दुनियाभर के समुद्रों में ये कहीं भी पाई जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+