लैपटॉप 6 महीने तक रहा बंद, फिर अचानक कंपनी का आया फोन, मांग ली ऐसी चीज कि दंग रह गया शख्स

प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक शख्स ने एक ऐसी बात शेयर की है, जो इन दिनों सोशल पर तेजी से वायरल हो रही है। शख्स ने बताया है कि कैसे पहले एक कंपनी ने उसे नौकरी पर रखा और फिर निकाल दिया। जॉब जाने के 6 महीने बाद कंपनी ने उसे दोबारा संपर्क किया और वो चीज मांगी गई, जिसे सुनकर वो दंग रह गया। हालांकि ख्स को कंपनी की ओर से ये भी आश्वासन दिया गया है कि उनके द्वारा दी गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा और उसका उपयोग सिर्फ लैपटॉप को फैक्ट्री रीसेट करने के लिए किया जाएगा।

कोई अपने काम के दौरान ऑफिस में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताता है तो कोई अपनी सैलरी, बॉस का रवैया या फिर ऑफिस के माहौल को लेकर बात करता है। अक्सर लोग अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े तरह-तरह के किस्से शेयर करते रहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कंपनी से निकलने के बाद वहां की कुछ यादें शेयर करते हैं, जो वाकई कई मायने में खास होती हैं।

Laptop passward job

दरअसल, शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर बताया कि उसे उस कंपनी से फोन आया, जिसमें वो 6 महीने पहले काम करता था। हांलाकि बाद में उसे जॉब से निकाल दिया गया। नौकरी जाने के करीब 6 महीने बाद कंपनी ने उसे फिर ईमेल के जरिए कॉन्टैक्ट किया। शख्स ने ईमेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें कंपनी ने उनसे रिक्वेस्ट किया है कि वो अपने लैपटॉप का पासवर्ड उनसे शेयर करें, ताकि उस लैपटॉप के डेटा को डिलीट करके उसे अन्य कर्मचारियों के उपयोग के लायक बनाया जा सके।

ईमेल में शख्स को कंपनी की ओर से ये भी आश्वासन दिया गया है कि उनके द्वारा दी गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। पासवर्ड सिर्फ सिर्फ लैपटॉप को फैक्ट्री रीसेट करने के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा।

कंपनी के ईमेल को लेकर शख्श ने कहा कि कंपनी ने उसे मैनेजमेंट पद के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया था और इंटरव्यू में संतुष्ट होने के बाद उसे नौकरी पर रख लिया गया, लेकिन बाद में उसे ये कहकर नौकरी से निकाल दिया गया कि उनके पद को ही खत्म कर दिया गया है और अब वो उससे उसके लैपटॉप का पासवर्ड चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+