1 लाख रुपए के लिए महिला अपनी वर्जिनिटी बेचने को तैयार, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया ऑफर
क्वालालांपुर, 18 फरवरी। अगर आपको अचानक बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप क्या करेंगे। आप अपने किसी रिश्तेदार, दोस्त को संपर्क करेंगे उनसे उधार मांगेंगे। अपने ऑफिस से उधार लेने की कोशिश करेंगे या फिर अपने बैंक को संपर्क करेंगे जिससे कि पैसों का इंतजाम हो जाए। लेकिन अगर इन सब विकल्पों से भी समाधान नहीं मिले तो क्या करेंगे। सोशल मीडिया पर एक लड़की ने वीडियो अपलोड करके पैसों की जरूरत के बदलले अपनी वर्जिनिटी को बेचने की बात कही है।

वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे महिला 6000 मलेशियन रिंगिट के बदले अपनी वर्जिनिटी को बेचने का ऑफर दे रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कैमरे के सामने कहती है कि वह अपनी वर्जिनिटी को 6000 मलेशियन रिंगिट में बेचने के लिए तैयार है।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय
वीडियो की शुरुआत में महिला अपने आप को वर्जिन के तौर पर बताती है। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इसे बाहर कहीं खुले में शूट किया गया है, शायद किसी रेस्टोरेंट के बाहर इस वीडियो को शूट किया गया है। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया। वीडियो पर एक तबके का मानना है कि महिला को घर में कुछ दिक्कत हो सकती है जिसकी वजह से वह ऐसा कह रही है जबकि दूसरा पक्ष कहता है कि महिला को अपनी वर्जिनिटी को बेचना नहीं चाहिए।

ये कदम उठाने की नहीं जरूरत
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, यह सुनकर काफी बुरा लगा, आपको ये करने की जरूरत नहीं है, इसके और विकल्प भी हैं, आप काम कर सकती हैं और अपने बॉस से एडवांस सैलरी मांग सकती है। खुद को धोखा मत दीजिए। इशके लिए आपको एक दिन पछताना पड़ेगा। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, जिंदगी कितनी भी मुश्किल हो, इस तरह का कदम उठाने की कतई जरूरत नहीं है।

मजबूरी का दिया हवाला
एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप लोगों ने कभी गरीबी को नहीं देखा है, आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि गरीबी कितनी दुखदायक होती है। अब आप सभी को पता है, कई बेटिंया विदेश जाती हैं ताकि वहां वो काम कर सके, लेकिन सच में वो ये कर रही होती हैं। पैसों के लिए, जीने के लिए, उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा होता है, लिहाजा हमे अपना फैसला नहीं सुनाना चाहिए, ऐसे हालात में आप भी ऐसा ही करेंगे।

लोग करेंगे आपकी मदद
सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मलेशिया में कई दान करने वाले विकल्प हैं। अगर परिवार सच में दिक्कत में है तो आप उनसे मदद मांग सकते हैं। आपो इस हद तक जाने की कोई जरूरत नहीं है। आप हमेशा मदद मांग सकते हैं, बहुत देर होने पर पछताने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। अपने हालात के बारे में बताइए, लोग मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications