लाइव टीवी कैमरे के सामने महिला रिपोर्टर ने खुद को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
लाइव टीवी पर खुद को टीवी रिपोर्टर ने थप्पड़ मार लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन किस वजह से रिपोर्टर ने अपने आपको लाइव टीवी पर थप्पड़ मार लिया, यह सुनकर आप हंस पड़ेंगे। दरअसल महिला रिपोर्टर को रिपोर्टिंग के दौरान एक मच्छर उनकी नाक पर आकर बैठ गया।
हालांकि महिला रिपोर्टर ने मच्छर को हटाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वह खुद को ही थप्पड़ मार बैठीं। इस घटना के बाद महिला रिपोर्टर इतनी शर्मसार हो गई हैं कि वह तुरंत कैमरे से दूर चली गईं। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला रिपोर्टर कैमरे से दूर चली जाती हैं लेकिन बावजूद इसके मच्छर की आवाज सुनाई देती है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया टुडे शो के लिए ब्रिस्बेन से बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रही एंड्रिया क्रोथर्स की नाक पर अचानक से मच्छर बैठ जाता है, वह जैसे ही उसे दूर हटाने की कोशिश करती हैं, वह खुद को गाल पर थप्पड़ मार बैठती हैं।
इससे शर्मांकर वह कैमरे से दूर चली जाती हैं। बाद में एंड्रिया ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है और इसपर आए फनी कमेंट्स को भी साझा किया है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह जबरदस्त वीडियो है।
हालांकि बाद में एंड्रिया चेहरे पर एक जालीदार कपड़ा पहनकर कैमरे के सामने रिपोर्टिंग करती नजर आईं। इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए एंड्रिया कहती हैं कि एचआर ने कहा है कि मैं इस मास्क को तबतक पहन सकती हूं जबतक मैं खुद को मुक्का मारने के लिए छुट्टी के लिए आवेदन नहीं करती। बहरहाल जिस तरह से एंड्रिया ने इस पूरी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उसकी भी लोग तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications