अफसर की गोद में डांस करने वाली पुलिसकर्मी ने अब पार की हदें, जीजा के केस को लेकर पुलिस से ही भिड़ी

'अपनी हदें पार मत करो', अफसर की गोद में डांस करने वाली महिला पुलिसकर्मी अब अपने जीजा के केस को लेकर पुलिसवालों से ही भिड़ी

न्यूयॉर्क: पुलिस विभाग की क्रिसमस पार्टी के दौरान अपने ही ऑफिसर के सामने लैप डांस करने वाली महिला पुलिसकर्मी अपना वीडियो वायरल होने के बाद से सुर्खियों में है। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने उस ऑफिसर और उनकी पत्नी से माफी भी मांगी थी। हालांकि कुछ दिन बाद ही इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट लिखी कि विवाद खड़ा हो गया। दरअसल इस महिला पुलिसकर्मी ने अपने बर्थडे पर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि बुढ़ापा तो पुरानी शराब की तरह होता है। लेकिन, इस बार महिला पुलिसकर्मी ने कुछ ऐसा किया है कि विभाग को उनके ऊपर कड़ा एक्शन लेना पड़ा।

क्या था पूरा मामला

क्या था पूरा मामला

'द डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, वेरा मेकुली नाम की इस महिला पुलिसकर्मी का ताजा विवाद उनके एक रिश्तेदार से जुड़ा हुआ है। दरअसल ये मामला बीते 8 मई का है, जब वेरा मेकुली की बहन के पति को न्यू जर्सी की पुलिस ने सड़क किनारे खुले में टॉयलेट करने के आरोप में पकड़ लिया। वेरा मेकुली को जब इस बात का पता चला तो वो गुस्से में पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिसकर्मियों से उनकी बहन के पति को गिरफ्तार करने की वजह को लेकर हंगामा किया।

खुद को ऑफिसर बताकर झाड़ा रौब

खुद को ऑफिसर बताकर झाड़ा रौब

इस दौरान वेरा मेकुली ने पुलिस स्टेशन में चिल्लाकर बात की और पुलिसकर्मियों से बहस भी की। यही नहीं, वेरा मेकुली ने खुद को न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की ऑफिसर बताया और स्टेशन में मौजूद पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ने की भी कोशिश की। इसके बाद जब एक पुलिसकर्मी ने कहा कि वो केवल कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं तो वेरा मेकुली भड़क गईं और उनसे अपने लेफ्टिनेंट से बात कराने के लिए कहा।

'अपनी हद से बढ़कर बात कर रहे हो'

'अपनी हद से बढ़कर बात कर रहे हो'

वेरा मेकुली यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अपने मोबाइल से पुलिस स्टेशन में मौजूद पुलिसकर्मियों की रिकॉर्डिग करनी शुरू कर दी। वेरा मेकुली ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप लोग अपनी हद से बढ़कर बात कर रहे हैं और ये सबकुछ ठीक नहीं हो रहा है। इसपर पुलिसकर्मियों ने वेरा मेकुली से कहा कि अगर आपको लगता है कि हम गलत कर रहे हैं तो आप हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती हैं। लेकिन, वेरा मेकुली ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया।

कैमरों की फुटेज में पता चली वेरा मेकुली की हरकत

कैमरों की फुटेज में पता चली वेरा मेकुली की हरकत

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट न्यू जर्सी स्टेट पुलिस दफ्तर को भेज दी और जांच में पाया गया कि पुलिस थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। वहीं, वेरा मेकुली की मुसीबत उस वक्त बढ़ गई, जब न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के आंतरिक मामलों के ब्यूरो ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगे कैमरों की फुटेज की जांच की। इन फुटेज में वेरा मेकुली पुलिसकर्मियों से बदतमीजी से बात करती हुईं नजर आईं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने बताया कि वेरा मेकुली के मुंह से शराब जैसी बदबू आ रही थी।

वेरा मेकुली को किया गया सस्पेंड

वेरा मेकुली को किया गया सस्पेंड

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वेरा मेकुली को दोषी मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें कोई सैलरी नहीं मिलेगी और उनका निलंबन कब खत्म होगा, इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि इस मामले में अभी तक वेरा मेकुली की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

'कोई पुरुष होता, तो इतना विवाद खड़ा नहीं होता'

'कोई पुरुष होता, तो इतना विवाद खड़ा नहीं होता'

आपको बता दें कि वेरा मुकेली पिछले साल दिसंबर में उस वक्त विवादों में घिरीं थी, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की क्रिसमस पार्टी में वेरा मेकुली अपने लेफ्टिनेंट की गोद में बैठकर डांस कर रहीं थी। वीडियो वायरल हुआ तो वेरा मेकुली ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी कर अपने लेफ्टिनेंट और उनकी पत्नी से माफी मांगी। हालांकि वेरा मेकुली ने यह भी कहा कि अगर उनकी जगह कोई पुरुष होता, तो इतना विवाद खड़ा नहीं होता।

'नहीं मालूम था कि मेरे लेफ्टिनेंट शादीशुदा हैं'

'नहीं मालूम था कि मेरे लेफ्टिनेंट शादीशुदा हैं'

बाद में मीडिया से बात करते हुए वेरा मेकुली ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि, क्योंकि मैं एक महिला हूं और पुलिसकर्मी होने के बावजूद मैंने वो ड्रेस पहनी, इसलिए चीजों का मतलब बदल गया। अगर मेरी जगह वो सब किसी पुरुष ने किया होता, तो पूरे मामले को मजाक मानकर छोड़ दिया जाता। बातें उसी पार्टी में खत्म हो जाती और इस तरह सार्वजनिक नहीं होतीं, जैसे अब हो रही हैं। मुझे ये भी नहीं मालूम था कि मेरे लेफ्टिनेंट शादीशुदा हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+