WATCH: बिहारी अंदाज में फर्राटेदार हिंदी बोल रहा कोरियन लड़का, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
एक कोरियन लड़के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिहारी एक्सेंट में फर्राटेदार हिंदी बोल रहा है। लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Korean guy speaking hindi: भाषा लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाती है। ये बात तो हम सभी जानते हैं। ये सिर्फ बोली या संवाद का तरीका नहीं बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी एक दूसरे से जुड़ी होती हैं।
विदेशी लोगों की बात करें तो उन्हें भारतीय भाषाओं में काफी दिलचस्पी रहती है। जब भी कोई विदेशी हमारी मातृभाषा बोलता है तो एक जुड़ाव सा महूसस होता है। कई बार विदेशी लोगों को टूटी फूटी हिंदी बोले देखा जा सकता है। लेकिन कई बार विदेशी लोग इंडियन लोगों से भी शानदार हिंदी बोलते हैं। (वीडियो-नीचे)
चार्ली ने बोली फर्राटेदार हिंदी
ऐसा ही एक कोरियन शख्स है चार्ली। चार्ली इतनी शानदार हिंदी बोलता है कि उन्हें देखे बिना कोई समझ ही नहीं सकता कि वे विदेशी हैं। कंटेंट क्रिएटर प्रशांत कुमार ने इंस्टाग्राम पर चार्ली का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें फर्राटेदार हिंदी बोलते देखा जा सकता है।
तीन साल बाद लौटे पटना
चार्ली पूरे तीन साल बाद पटना लौटे हैं। यहां उन्हें कई शानदार बदलाव नजर आए हैं। पटना पहले से ज्यादा साफ है और गांधी सेतु पुल को देखकर तो उन्हें ऐसा लग रहा है, मानो वे न्यूयॉर्क में हों। फिर दोनों पटना में एक मेले में जाते हैं।
कैसे सीखीं शानदार हिंदी
वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। किसी को यकीन नहीं हो पा रहा कि कोरियन शख्स इतनी शानदार हिंदी कैसे बोल सकता है। चार्ली बिहारी एक्सेंट में बिहारियों से भी शानदार हिंदी बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक शख्स ने कहा कि आपको ढेर सारा प्यार। एक ने कहा कि मानो या फिर ना मानो लेकिन आप पिछले जन्म में बिहारी रहे होंगे।
क्या बोले चार्ली?
बताते चलें कि चार्ली जब दो साल के थे, तभी से वे बिहार में रह रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज में वे इंडियन कल्चर के बारे में बताते रहते हैं। 1 साल की उम्र से 20 सालों तक मैं पटना में बड़ा हुआ हूं। मैंने यूं ही हिंदी सीख ली और अंग्रेजी बोलने के साथ साथ ये भाषा सीख गया। जब बच्चा था तो मुझे अपना एक्सेंट नहीं पसंद था। इसके साथ ही मैं अंग्रेजी बोलने में काफी शर्माता भी था।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications