अब सैटेलाइट ढ़ूढकर बताएगी कहां-कहां है गरीबी, वीडियो से जानें कैसे?
नयी दिल्ली। अब अंतरिक्ष से गरीबी का पता लगाया जाएगा। यानी की सैटेलाइट किसी भी देश की गरीबी का आंकलन करेगी। सुनने भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन सच्चाई यहीं है कि अब सैटेलाइट की मदद से गरीबी का पता लगाया जाएगा।

वैज्ञानिकों की माने तो सैटेलाइट्स से ली गई तस्वीरों और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके किसी भी इलाके की गरीबी का पता लगाया जा सकता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक सैटेलाइट द्वारा किसी भी देश की गरीबी का पता लगाने के बाद वहां सहायता मुहैया कराने में सरकार और संगठनों को मदद होगी।
सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों की मदद से गरीबी का पता लगाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया। सैटेलाइट द्वारा हाई रेजोल्यूशन वाली तस्वीरों पर मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके वहां से आंकड़े इकट्ठे किए जाते हैं। उन मशीन लर्निंग आंकड़ों के आधार पर गरीबी की गणना की जाती है। यहां आपको बता दें कि मशीन लर्निंग निर्माण एवं अध्ययन से संबंधित विज्ञान है।












Click it and Unblock the Notifications