Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Oldest Man Age: मिलिए दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्‍स से! 122 साल के Silva के हैं 13 पोते और 16 परपोते

World Oldest Man Age: ब्राजील के एक शख्‍स ने हाल में अपना 122 वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट किया है। इस शख्‍स का दावा है कि वो दुनिया का सबसे उम्रराज व्‍यक्ति है।

world oldest man

World Oldest Man Age: व्‍यस्‍त दिनचर्या , खान-पान और स्‍ट्रेस के कारण वर्तमान समय में कम उम्र में ही लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और बड़ी संख्‍या में कम उम्र के लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में एक शख्‍स की उम्र ने हर किसी को अचंभित कर दिया है। एंड्रेलिनो विएरा दा सिल्वा (andrelino vieira silva) नाम के शख्‍स ने हाल ही में अपना 122 वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट किया है। जिसके बाद से ये शख्‍स सोशल मीडिया में खूब चर्चा में है। शख्‍स का दावा है कि वो दुनिया का सबसे बुजुर्ग आदमी (world oldest man) है।

दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्‍स का कब हुआ था जन्‍म

दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्‍स का कब हुआ था जन्‍म


दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का दावा करने वाले इस ब्राजीलियाई व्यक्ति ने फरवरी माह की शुरुआत में अपना 122वां जन्मदिन मनाया है।
ब्राजील के गोइआस में अपारेसिडा डी गोइआनिया शहर में रहने वाले एंड्रेलिनो विएरा दा सिल्वा का दावा है कि उनका जन्म 3 फरवरी, 1901 को उनके आईडी कार्ड के अनुसार हुआ था।

 सिल्‍वा के 13 पोते, 16 परपोते और 1 परपोती है

सिल्‍वा के 13 पोते, 16 परपोते और 1 परपोती है

ब्राजील के रहने वाले एंड्रेलिनो विएरा दा सिल्वा सिल्वा के सात बच्चे थे, जिनमें से पांच अभी जीवित हैं। 7 बच्‍चों सिल्‍वा के 13 पोते, 16 परपोते और एक परपोती हैं। जिनके साथ मिलकर सिज्‍वा ने अपना 122 वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट किया है। हालांकि सिल्वा ने अपनी उम्र को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सत्यापित करने की कोशिश नहीं की है।

उम्र के कारण काफी पॉपुलर हैं सिल्‍वा

उम्र के कारण काफी पॉपुलर हैं सिल्‍वा

सिल्वा की पोती जनैना लेमेस डी सूजा ने बताया कि वो इस साल बर्थडे का ग्रेंड सेलिब्रेशन नहीं कर पाए। परिवार के कुछ अन्य लोग कुछ समस्‍याओं से जूझ रहे हैं।, इसलिए हम पार्टी के मूड में नहीं हैं। जनैना ने कहा वो अपनी उम्र के कारण अपनी जगह में पॉपुलर हैं, लोग उन्हें पहचान भी लेते हैं। कुछ लोग मेरे दारा से पूछते हैं कि क्या वे उसके साथ एक तस्वीर ले सकते हैं।

122 साल की उम्र भी सारे काम खुद करते हैं सिल्‍वा

122 साल की उम्र भी सारे काम खुद करते हैं सिल्‍वा

सिल्‍वा के कुछ वीडियो मीडिया पर आए जिसमें वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। कुछ वीडियोज में सिल्‍वा किचन में कुक‍िंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। 122 साल की उम्र में सिल्‍वा की फिटनेस देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। सिल्‍वा की लंबी उम्र का राज शायद उनका संयमित जीवन और संयमित खान-पान और एक्‍सरसाइज है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने क्‍यों नही दिया सर्टीफिकेट

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने क्‍यों नही दिया सर्टीफिकेट

सिल्वा और उनके परिवार को शोहरत की कोई परवाह नहीं है और उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा उन्हें दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में मान्यता दिलाने की कोशिश नहीं की है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया में सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति कौन है

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया में सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति कौन है

गौरतलब है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया में सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति स्पेन की मारिया ब्रान्यास हैं। उसकी आयु 17 जनवरी, 2023 तक 115 वर्ष 319 दिन सत्यापित की गई। 4 मार्च, 1907 को पैदा हुए मोरेरा वर्तमान में कैटेलोनिया के एक नर्सिंग होम में रहते हैं। उन्‍होंने अपनी लंबी उम्र के लिए एक व्यवस्थित और संयमित जीवन और समाजिक रूप से सुखी होना बताया। उनका मानना है कि एक अच्छा जीवन, बिना अधिकता के संभव है।

गिनीज के अनुसार सबसे अधिक जीने वाले बुजुर्ग व्यक्ति

गिनीज के अनुसार सबसे अधिक जीने वाले बुजुर्ग व्यक्ति

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार अब तक जीने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति फ्रांस के जीन लुईस कैलमेंट थे। उनका जन्म एफिल टॉवर के निर्माण से लगभग 14 साल पहले 21 फरवरी, 1875 को हुआ था। 4 अगस्त 1997 को 122 साल और 164 दिन की उम्र में उनका निधन हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+