OMG! पेंग्विन के पीछे पड़ी थी किलर व्हेल, टूरिस्ट की नाव पर कूदकर ऐसे बचाई जान... Video Viral
अंटार्कटिका। दुनिया में हर सेकंड, हर पल कोई ना कोई जीव अपनी जान गंवाता है। शिकार और शिकारी के बीच जिंदगी की ये लड़ाई करोड़ों सालों से चली आ रही है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर बार शिकारी की जीत हो, कभी-कभी इस लड़ाई में शिकार अपनी बुद्धिमत्ता से खुद की जान बचाने में कामयाब रहता है। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण अंटार्कटिका के बर्फीले समुद्र में देखने को मिला है।

शिकारी व्हेल से पेंग्विन ने ऐसे बचाई जान
हाल ही में अंटार्कटिका से पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किया गया हैरतंगेज वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई दंग है। वीडियो में एक पेंग्विन को खूंखार किलर व्हेल से अपनी जान बचाते देखा जा सकता है। पेंग्विन ने अपनी समझदारी से शिकारी व्हेल को चकमा दिया और खुद की जान बचा ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में पेंग्विन की बुद्धिमत्ता देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने पर मजबूर हो गए।

क्या है वीडियो में?
पेंग्विंस बहुत ही मासूम होते हैं, इंटरनेट पर उनके कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंटार्कटिका के बर्फीले पानी में कुछ पर्यटकों को पानी में हलचल दिखाई देती है। इसके बाद वो सभी अपने कैमरों में इस वाकये को रिकॉर्ड करने लगते है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्हेल, पेंग्विन का पीछा कर रही है। इस दौरान पेंग्विन कई बार अपनी जान बचाने के लिए पर्यटकों की नाव के पास आती है।

नाव पर चढ़कर पेंग्विन ने बचाई जान
अपने पीछे पड़ी किलर व्हेल को देख पेंग्विन पर्यटकों की नाव पर छलांग लगाकर चढ़ने की कोशिश भी करती है लेकिन पहली बार में वह नाकाम हो जाती है। इस दौरान पर्यटक भी समझ जाते हैं कि पेंग्विन अपनी जान बचाने के लिए उनकी मदद मांग रही है। हालांकि दूसरी कोशिश में पेंग्विन कामयाब रहती है और वह नाव पर चढ़ जाती है। नाव पर चढ़ने के लिए एक पर्यटक भी हाथ बढ़ाकर उसकी मदद करता है।

नाव के पीछे पड़ी किलर व्हेल
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि व्हेल भी हार नहीं मानती और कुछ दूर तक पर्यटकों की नाव का पीछा करती है। इस दौरान पेंग्विन नाव के बीच में खड़ी होकर अपनी जान की खैर मनाती है। जब उसे एहसास होता है कि खतरा अब टल चुका है तो वह नाव से पानी में छलांग लगा देती है। नाव में सवार मैक्सिको के यूकाटान की निवासी कार्स्टन ने बताया कि इस घटना का अनुभव बहुत ही बेहतरीन था। ऐसा लग रहा था जैसे हम मौके पर पहुंचकर ही नेशनल जियोग्राफिक देख रहे हों।
यह भी पढ़ें: भारत मे पहली बार मुंबई में पेंग्विन पक्षी ने दिया बच्चे को जन्म












Click it and Unblock the Notifications