जहाद कौन है ? भारत का पहला ऐसा ट्रांसजेंडर जो बना है मां, जानें कैसे हुआ था ये प्रेग्रेंट
जहाद कौन है ? भारत का पहला ट्रांसजेंडर जो बना है मां, जानें कैसे हुआ था ये प्रेग्रेंट

Kerala Trans Man deliver baby: साइंस ने आज इतनी तरक्की कर ली है कि वर्तमान समय में कुछ भी असंभव नहीं लग रहा। बुधवार को ऐसा ही हुआ जब भारत के पहले ट्रांसजेंडर पुरुष ने प्यारे से बच्चे को जन्म दिया। केरल के जहाद जो ट्रांसजेंडर पुरुष हैं उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। ये भारत का पहला ऐसा मामला है कि जब किसी ट्रांसजेंडर पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है। ट्रांसजेंडर कपल जहाद और जिया पावेल ने ये खुशी खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। केरल के जहाद की प्रेंग्नेसी और अब उसके बच्चे के जन्म की चर्चा भारत ही नहीं दुनिया भर में हो रही है। आइए जानते हैं कि ये ट्रांसजेंडर जहाद कौन है और कैसे ट्रांसजेंडर पुरुष होने के बावजूद वो हुए थे प्रेंग्नेंट? साथ ही जानें क्या क्या मर्द हो सकते हैं प्रेंगनेंट.....
Recommended Video


जहाद की पार्टनर जिया ने इंस्टा पर फोटो शेयर कर बताई खुशखबरी
पहले बता दें कपल (Trans Couple) जहाद और जिया पावेल केरल के कोझिकोड जिले के रहने वाले हैं दोनों कुछ समय पहले शादी की थी। जहाद ने अपनी प्रेंग्नेंसी का खुलासा खुद अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए दिया था। बुधवार को ट्रांस पुरुष जहाद ने सरकारी अस्पताल की जब डिलीवरी हुई तो उनकी पत्नी जिया जो पुरुष से स्त्री बनी है उन्होंने नवजात का हाथ पकड़े हुए फोटो शेयर कर खुशखबरी सुनाई। हालांकि ये खुलासा नहीं किया है कि जन्म लेने वाला बच्चा बेटा है या बेटी?

जानें कौन हैं जहान
केरल के रहने वाले जिया पावेल और जहाद तीन साल पहले मिले थे। जिया क्लासिकल डांसर है और केरल के रहने वाले जहान सरकारी नौकरी करते हैं। दोनों की पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और दोनों जेंडर चेंज करवाने का फैसला किया। जिया लड़की बनने से पहले लड़का थी और जहाद लड़की थे। दोनों ने अपना जेंडर चेंज कराने का फैसला किया।

ट्रांसजेंडर पुरुष जहान कैसे हुए प्रेग्नेंट ?
दरअसल, लड़की से लड़का बने जहान ने जेंडर चेंज करवाने के लिए अपना स्तन ऑपरेशन कर हटवा लिया था, लेकिन बेस्ट्र को पूरी तरह से रिमूव नहीं किया गया था। जहाद लिंग परिर्वतन के लिए थेरेपी ले रहे थे और उनका ऑपरेशन के द्वारा पूरा पुरुष बनना अधूरा ही था कि जहान और जिया ने हर दिन रिलेशन बनाए और जहान प्रेग्ननेंट हो गया जिस कारण जेंडर चेंज करने के लिए दी जा रही थेरेपी और प्रोसेस रोक दिया गया। जेंडर चेंज करने की वजह से वो लड़की के बजाय लड़का तो लगने लगा लेकिन उसके शरीर से सभी फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को खत्म नहीं किया गया था। इसलिए वो गर्भवती हुआ और बच्चे को जन्म दिया । हालांकि बच्चे के जन्म के बाद जहाद फिर से पुरुष बनने की प्रक्रिया को नए स्तर से शुरू करेगा।

पैदा हुए बच्चे को कैसें पिलाया जाएगा दूध ?
2022 में जहाद गर्भवती हुआ था, गर्भवती होने के कारण पुरुष बनने का प्रोसेस अधूरा ही था। जहाद की मार्च में डिलीवरी होने वाली थी लेकिन एक माह पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि जिहाद की जीवन संगिनी की लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार जहाद और उसका बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। चूंकि जहान ने सर्जरी से ब्रेस्ट ऑपरेट करवा दिया था तो पैदा हुए बच्चे को फिलहाल ब्रेस्ट मिल्क बैंक से पीने के लिए दूध दिया जाएगा।

क्या सामान्य पुरुष प्रेग्नेंट हो सकते हैं ?
साइंस के अनुसार गर्भ धारण करने के लिए स्पर्म, एग, यूट्रस और कुछ हॉर्मोन्स की जरूरत होती है। प्राकृतिक रूप से मर्द के सीनेम से लाखों की संख्या में स्पर्म निकलते हैं और महिला की ओवरी से एग रिलीज होते हैं। जब महिला और पुरुष संबंध बनाते हैं तो मर्द के सीमेन के जरिए स्पर्म मैच्योर एग के संपर्क में आता है और महिला के फैलोपियन ट्यूब में उसे फर्टिलाइज करता है। फर्टिलाइज होने के बाद यह एग महिला के गर्भाशय में पहुंचता है और वो गर्भवती हो जाती है और भ्रूण बनकर बच्चे के रूप में बड़ा होता है। चूंकि ट्रांसजेंडर जहान के शरीर में यूट्रस समेत अन्य फीमेल अंग थे इसलिए वो प्रेंग्नेंट हो गया। यूट्रस नहीं होने की वजह से कोई सामान्य पुरुष प्रेग्नेंट नहीं हो सकता है। हालांकि कई वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पुरुष में यूट्रस ट्रांसप्लांट और कुछ परिवर्तन करके उसे वो भी गर्भवती हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications