300 रुपये में पेंटर ने बदली अपनी किस्मत, एक ही दिन में बन गया 12 करोड़ का मालिक

तिरुवनंतपुरम, 17 जनवरी: लॉटरी एक ऐसी चीज है, जो कभी भी इंसान की किस्मत बदल सकती है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो जिंदगीभर लॉटरी का टिकट खरीदते हैं और उनको एक रुपये तक नहीं मिलता। अब केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर पेंटर की किस्मत एक ही दिन में बदल गई। जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।

कुछ घंटे के अंदर निकला ड्रा

कुछ घंटे के अंदर निकला ड्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के कोट्टायम में पेंटर ने क्रिसमस लॉटरी (क्रिसमस न्यू ईयर बंपर 2021-22) अपने नाम किया है, जिसका इनाम 12 करोड़ रुपये था। खास बात तो ये है कि उन्होंने रविवार सुबह ही एक एजेंट से लॉटरी का टिकट खरीदा था, उसके कुछ घंटे बाद ही लकी ड्रा का ऐलान हो गया। जब उन्होंने लोगों को 12 करोड़ जीतने की खबर दी, तो किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था।

300 का था टिकट

300 का था टिकट

लॉटरी विजेता का नाम सदानंदन उर्फ ​​सदन है, जो कुदायमपडी के रहने वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रविवार सुबह मैं मीट खरीदने के लिए बाजार गया था। उसी दौरान मैं सेलवन के पास पहुंचा, जो लॉटरी के टिकट बेचता है। उसी से मैंने XG 218582 नंबर वाला लॉटरी टिकट खरीदा। उनके जेब में 300 रुपये थे, जो उन्होंने सेलवन को दे दिए। शाम को पता चला कि वो पहला इनाम यानी 12 करोड़ रुपये जीत गए हैं।

50 सालों से कर रहे पेंटिंग

50 सालों से कर रहे पेंटिंग

सदानंदन के मुताबिक वो 50 सालों से पेंटिंग का काम करते हैं। उन्होंने बस वैसे ही टिकट खरीदा था, लेकिन जब उनका नंबर लकी ड्रा में निकला, तो सबसे होश उड़ गए। फिलहाल अब वो करोड़पति बन गए हैं। जल्द ही लॉटरी अधिकारी उनके दस्तावेज लेकर टैक्स काटकर पैसे उनके अकाउंट में भेज देंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वो इतने पैसों का क्या करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वो इसका इस्तेमाल अपने बच्चों सनीश और संजय के रहने की स्थिति में सुधारने के लिए करेंगे।

3 करोड़ का दूसरा इनाम

3 करोड़ का दूसरा इनाम

स्थानीय मीडिया के मुताबिक क्रिसमस बंपर के टिकटों की कीमत 300 रुपये है। लॉटरी में 3 करोड़ रुपये का दूसरा पुरस्कार (जो छह टिकटों को दिया गया था) और 60 लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार (छह टिकटों को दिया गया) था। इस लॉटरी में विभाग ने 24 लाख टिकट छापे थे। इससे पहले सितंबर 2021 में एक ऑटो चालक ने 12 करोड़ जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+