'माइकल जैक्सन के भूत से हुई मेरी शादी', महिला के दावे ने उड़ाए सबके होश, हुए कई नए खुलासे
नई दिल्ली, 18 अगस्त: किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन (एमजे) की मौत के 12 साल बाद अब एक महिला ने अजीबो-गरीब दावा किया है। उसके मुताबिक उसने माइकल जैक्सन के भूत से शादी की। इस वजह से उसके शरीर का इस्तेमाल वो डांस, गाने और कुकीज खाने के लिए कर रहे हैं। महिला ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन एमजे ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

अकाउंट हुआ ब्लॉक
द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार कैथलीन रॉबर्ट्स नाम की महिला माइकल जैक्सन के भूत से शादी करने का दावा कर रही है। उसने अपने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर बहुत से सिंगिंग-डांस वीडियो शेयर किए हैं। महिला का दावा है कि जब वो डांस करती, तो माइकल का भूत अंदर से उसे हैंडल करता है। वैसे उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है, जिस वजह से वो अब ब्लॉग लिखती हैं।

हर वक्त रहते हैं साथ
महिला ने आगे कहा कि माइकल हर वक्त मुझमें रहता है, इस वजह से वो उनके साथ रेस्टरूम में जाता है। वो हर पल को बहुत ही खास मानती हैं। साथ ही उनको लगता है कि ये बोझिल नहीं है। वहीं सभी लोग तब हैरान रह गए, जब उन्होंने कहा कि वो मर्लिन मुनरो का पुर्नजन्म हैं। इसी वजह से माइकल का भूत उनके करीब आया।

डराने की कोशिश
महिला के मुताबिक वो चाहती थीं कि माइकल का भूत उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन वो किसी भी कीमत पर उसके लिए राजी नहीं हुआ। कई बार उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन एमजे को वो पसंद नहीं आया। जिस वजह से उनका भूत कैथलीन को डराने की कोशिश करने लगा। इसके बाद उनको मकड़ियों और लाशों के सपने आने लगे। महिला के मुताबिक भूत उनकी खामियों और गलतियों को चिह्नित करता रहता है।

भूत ने उन्हें क्यों चुना?
वहीं जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि आखिर माइकल के भूत ने पूरी दुनिया में उन्हें ही क्यों चुना, जबकि वो दोनों कभी मिले भी नहीं थे। इस पर कैथलीन ने कहा कि मुझे लगता है कि भले ही वो कागज पर पति-पत्नी ना हों, लेकिन वो एक-दूसरे के रिश्ते को दिल से मानते हैं। उनके जीवन में उतार चढ़ाव है, लेकिन वो माइकल से प्यार करना बंद नहीं कर सकतीं। साथ ही उन्हें लगता है कि वो मर्लिन मुनरो का पुर्नजन्म हैं, जिस वजह से भूत ने उन्हें चुना।

'होश में कही सारी बातें'
महिला के दावों के बाद बहुत से लोगों ने उनकी आलोचना की। साथ ही कहा कि वो झूठ बोल रही हैं। उनको भी कैथलीन रॉबर्ट्स ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये चीज असमान्य है, जिसे सिद्ध नहीं किया जा सकता है, लेकिन वो होश में ये बात कह रहीं कि ये उनके दिमाग की आवाज है और वो 100 प्रतिशत सच्ची है।












Click it and Unblock the Notifications