World Record: गिनीज बुक में दर्ज हुआ 500 मीटर लंबे कागज का नाम, कश्मीरी शख्स ने 7 महीने में लिखी पूरी कुरान
सोशल मीडिया पर 500 मीटर कागज सुर्खियों में बना हुआ है। इस कागज पर शख्स ने कुरान लिखी हुई है। इस कुरान को लिखने में शख्स को 7 महीने का समय लगा।

Quran World Record: इंटरनेट की दुनिया भी बेहद अजब-गजब चीजों से भरी पड़ी है। कई बार यहां कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसपर एक बार को यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। लेकिन कई ऐसी वीडियोज और तस्वीरें ऐसी चौंकाने वाली चीजों की गवाही देती हैं। दुनिया में कई लोगों ने ऐसे अनोखे कारनामे किए हैं, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। हाल ही में गिनी बुक में एक 500 मीटर लंबा कागज दर्ज हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस लंबे कागज में ऐसा भी क्या खास है, जो इसे सबसे अलग बनाता है। तो चलिये जानते हैं इस कागज की कहानी...

कश्मीरी शख्स ने लिखी कुरान
दरअसल, इन दिनों एक लंबा कागज चर्चा में बना हुआ है। कागज की लंबाई तकरीबन 500 मीटर बताई जा रही है। इस कागज की खासियत ये है कि इसपर कुरान लिखी गई है। जी हां! 14.5 इंच चौड़े और 500 मीटर लंबे इस कागज पर मुस्तफा इब्न जमील नाम के शख्स ने कुरान लिखी है। कश्मीर के बांदीपुरा में रहने वाले इस शख्स ने 500 मीटर कागज पर कुरान लिखकर ये अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है।
वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रही ये तस्वीर भी कश्मीर की ही है, जिसमें कुछ लोगों ने इस 500 मीटर का कागज पकड़ा हुआ है। ये 14.5 इंच चौड़े इस कागज में कुरान लिखने के काम में पूरे 7 महीने का समय लगा। इस बारे में उन्होंने बात भी की है और बताया कि किस तरह इस मुश्किल काम को उन्होंने पूरा किया। ये वीडियो 'अल जजीरा इंग्लिश' के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।

मुस्तफा ने बताई पूरी कहानी
कुरान लिखने से लेकर गिनीज बुक में नाम दर्ज होने तक के सफर के बारे में बात करते हुए मुस्तफा ने बताया कि उन्होंने अपनी हैंडराइटिंग को सुधारने के लिए कैलिग्राफी शुरू की थी। इस दौरान वे पेपर पर कुरान की आयतें लिखते थे। लेकिन फिर उन्हें ख्याल आया कि क्यों न वे पूरी कुरान ही लिख डालें।

500 मीटर लंबे कागज पर लिखी कुरान
इस मामले को लेकर कश्मीर के फोटोजर्नलिस्ट बासित जरगर ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह 500 मीटर लंबे कागज पर कुरान लिखी हुई है। वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं और कुरान लिखने वाले मुस्तफा को बधाई भी दे रहे हैं।

चर्चा का विषय बने मुस्तफा
सोशल मीडिया पर लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि ये काम वाकई काफी मेहनत और लगन भरा है। वहीं एक ने कहा कि मुस्तफा के इस कमाल के बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। एक शख्स ने कहा कि कुछ महीनों पहले मुस्तफा ने शीना भाषा में कुरान को ट्रांसलेट किया था। कुरान लिखने के बाद मुस्तफा चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनके इस अनोखे और मेहतन भरे काम के लिए बधाइयां दे रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications