VIDEO: महिला रिपोर्टर ने शख्स को मारा धक्का, लाइव कैमरा पर कर रहा था ये हरकत
वायरल वीडियो में रिपोर्टिंग कर रही महिला के लाइव कैमरा पर एक शख्स आने की कोशिश करता है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला उसे धक्का मार देती है।

Viral video: सिनेमा जगत के सितारों की पॉपुलैरिटी इतनी तगड़ी होती है कि लोग इन्हें देखने के बाद पागल ही हो जाते हैं। लेकिन ये पॉपुलैरिटी सिर्फ स्टार्स ही नहीं बल्कि टीवी एंकर्स की भी होती है। कई बार एंकर्स या रिपोर्टरों का भी ऐसे लोगों से सामना हो जाता है, जिनसे पीछा छुड़ाना एक टास्क लगता है।
लाइव रिपोर्टिंग में पीछे पड़ा फैन
हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां लाइव रिपोर्टिंग कर रही महिला का फैन उसके पीछे पड़ गया। लेकिन इस दौरान महिला ने इस स्थिति को जिस तरह से संभाला, वो काबिलेतारीफ है। (वीडियो-नीचे)
फैन ने की ऐसी हरकत
वीडियो में दिख रहा है कि सीबीएस मियामी की एक रिपोर्टर समांथा रिवेरा लाइव रिपोर्टिंग कर रही होती हैं। इतने में सामने से उनका एक फैन कैमरे के आगे आने की कोशिश करने लगता है।
चेहरे पर मुस्कान लिए मारा धक्का
पूरा मामला लास वेगास का है, जहां महिला रिपोर्टर आइस हॉकी में वेगास गोल्डन नाइट्स की द फ्लोरिडा पैंथर्स पर जीत को लेकर रिपोर्टिंग करती है। इस बीच एक फैन सामने से आकर उन्हें डिस्टर्ब करने लगता है। इससे महिला रिपोर्टर उसे धक्का देती दिखाई दे रही है।
सामंथा की हुई जमकर तारीफ
हैरानी की बात ये है कि पूरे वीडियो में रिपोर्टर मुस्कुराती हुई दिख रही है। शख्स कैमरा के सामने आने की कोशिश करता है लेकिन वो बिल्कुल भी परेशान या हैरान नहीं होती और जिस तरह से स्थिति को संभाल लेती हैं, वो वाकई में काबिलेतारीफ है। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ, तो लोग सामंथा की जमकर तारीफ करने लगे।
देखें वीडियो...
क्या बोले लोग?
वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। कई लोगों ने सामंथा की जमकर तारीफ की तो कईयों ने शख्स के प्रति गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना था कि ऐसे बीच वीडियो में शख्स को नहीं आना चाहिए था। लोग वायरल वीडियो को देखने के बाद महिला रिपोर्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications