आलसी, दुखी और कामचोर लोगों के लिए निकली वैकेंसी, नौकरी के लिए बस नहाकर आने की शर्त
नई दिल्ली। आज के जमाने जहां प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि नौकरी मिलना आसान नहीं है। सरकारी हो या प्राइवेट आपको नौकरी पाने के लिए काबिल, पढ़ा-लिखा, टैलेंटेड होना जरूरी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों नौकरी का एक ऐसा विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक इस नौकरी के लिए कैंडिडेंट्स की काबिलियत मायने नहीं रखती, बस उनका आलसी, कामचोर और दुखी होना जरूरी है।

निकली अजब-गजब नौकरी
अगर आपकों काम करने का मन नहीं है, आप आलसी हैं, आपके भीतर आलस हैं, आप दुखी हैं तो ये नौकरी आपके लिए हैं। दरअसल आलसी और दुखी लोगों के लिए नौकरी निकाली गई है। सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब नौकरी का विज्ञापन वायरल हो रहा है। इस नौकरी को देने वाली कंपनी को ऐसे कर्मचारी की तलाश हैं जो आलसी और कामचोर होने के साथ-साथ दुखी भी हों। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस नौकरी के विज्ञापन में लिखा है- स्टाफ की जरूरत हैं, जो आलसी और दुखी हों , ताकि वो यहां पहले से काम कर रहे स्टाफ के साथ घुल-मिल सकें। ऐसे उम्मीदवारों को CV के साथ आने के लिए कहा गया है।

नौकरी के लिए बस एक शर्त
इस नौकरी के लिए सिर्फ एक शर्त रखी गई है। नौकरी के इस विज्ञापन में लिखा गया है कि आने से उम्मीदवार पहले नहाकर ही आएं। लोग इस जॉब वैकेंसी के विज्ञापन को पढ़कर बहुत खुश हो रहे हैं और ये खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस विज्ञापन में न तो कंपनी का नाम दर्ज हैं न पता लिखा गया है। वनइंडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि इस तरह की वैकेंसी निकली है या किसी ने प्रैंक किया है।

दुनिया में अजीबों गरीब नौकरी
आपको बता दें कि दुनिया मेंअजीबों गरीब नौकरी की भरमार है। कोई खाना टेस्ट कर लाखों कमाता है तो किसी को घंटों सोने के लिए मोटी सैलरी मिलती है। किसी को सूंघने भर के लिए लाखों में सैलरी मिलती है। काम के नेचर के मुताबिक ये नौकरियां तय की जाती है।
— No Context Brits (@NoContextBrits) June 28, 2022












Click it and Unblock the Notifications