बिना आंख, कान और मुंह के समुद्र में दिखा एलियंस जैसा जीव, गोताखोरों का करने लगा पीछा

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: समुद्र में लाखों प्रकार के जीव पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ की ही जानकारी इंसानों को है। जिस वजह से लगातार समुद्री जीवन पर रिसर्च जारी है। हाल ही में गोताखोरों को पानी के अंदर एक ऐसा जीव दिखा, जिसके आंख, कान या मुंह नहीं थे। वो दिखने में एलियंस जैसा लग रहा था। कुछ ही देर बाद उसने उनका पीछा शुरू कर दिया। उस दौरान गोताखोरों की हालत खराब हो गई थी, लेकिन बाद में उसकी सच्चाई पता चली।

सिर था नुकीला

सिर था नुकीला

दरअसल हाल ही में जर्मनी के हीडलबर्ग के लुकास ओस्टरटैग ने कुछ लोगों के साथ मिस्र के तट से दूर सत्या रीफ पर डाइविंग की। वहां पर उनका सामना एक अजीबोगरीब जीव से हुआ। उसका सिर नुकीला और बॉडी चौकोर रबर की पाइप जैसी थी। गोताखोरों में किसी ने भी वैसे चीज पहले नहीं देखी थी। लुकास के मुताबिक वो बहुत ही अजीब था और ऐसा लग रहा था कि अपने आप आगे बढ़ रहा हो। किसी भी गोताखोर को उसके बारे में कुछ नहीं पता था।

राक्षस था या फिर एलियंस?

राक्षस था या फिर एलियंस?

वो पानी के अंदर उससे बचते हुए अनुमान लगा रहे थे कि वो शायद किसी प्रकार का पॉलीप या अन्य समुद्री जानवर है, लेकिन देखने में वो राक्षस या फिर एलियंस लग रहा था। उसका आकार ना तो किसी जानवर से मिल रहा था और ना ही किसी पौधे से। उस दौरान उन्होंने उसकी खूब तस्वीरें खीचीं और उससे बचते हुए ऊपर आ गए। अब बारी थी ये पता करने की वो रहस्यमयी चीज क्या थी?

लोगों ने बताया Ribbon worms

लोगों ने बताया Ribbon worms

लुकास के मुताबिक उन्होंने कई ऑनलाइन ग्रुप में वो तस्वीरें साझा कर दीं। जिस पर एक यूजर ने लिखा कि रिबन वर्म (Ribbon worms) जैसा दिखता है, लेकिन जेलीफिश के होने की भी संभावना है। दूसरे यूजर ने लिखा कि तस्वीर को देखकर भ्रम जैसी स्थित पैदा हो रही है। हालांकि कुछ वरिष्ठ जीव वैज्ञानिकों तक भी ये तस्वीरें पहुंचीं और उन्होंने इसकी गुत्थी सुलझा दी।

निकला जेलीफिश का हाथ

निकला जेलीफिश का हाथ

लुकास के मुताबिक एक अन्य ग्रुप को भी वो रहस्यमयी जीव दिखा था। जिसने उसका वीडियो बना लिया। वो थिसानोस्टोमा लॉरिफ़ेरम था, जो जेलीफिश परिवार का ही एक सदस्य है। थोड़ा और अध्ययन करने पर पता चला कि वो जेलीफिश के बचे हुए हाथ थे, शायद किसी समुद्री कछुए ने उसे खाया था। बाद में वो हाथ आगे बढ़ गया और एक अजीब सा आकार उसने ले लिया। फिलहाल उसकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+