12 लाख खर्च कर कुत्ता बने शख्स को हो रही परेशानी, अन्य कुत्तों को लेकर किया ऐसा खुलासा

जापान का एक शख्स 12 लाख रुपये खर्च कर कुत्ता बनने के बाद से सुर्खियों में है। हमेशा से कुत्ता बनने के शौकीन टोको ने जब फाइनली कुत्ता बनने की ठानी तो वे अचानक चर्चा में आ गए। लेकिन लगता है कुत्ता बनने के बाद उनकी जिंदगी खुशहाल नहीं चल रही। बीते दिनों पार्टनर की तलाश कर रहे टोको को अब एक और परेशानी सताने लगी है।

टोको की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। समय समय पर कुत्ता बन चुके टोको अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते हैं। बीते दिनों वे अपनी एक डिमांड को लेकर सुर्खियों में थे। डिमांड ये कि उन्हें एक गर्लफ्रेंड की सख्त जरूरत थी। टोको ने अपनी इस डिमांड के बारे में लोगों को बताया भी। उन्होंने बाकायदा लड़कियों का एक इंटरव्यू भी शेड्यूल करवाया था।

Japanese dog man news

अब टोको एक और बात को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब भी वे बाहर जाते हैं लोग उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं करते, जैसा कि वे अन्य कुत्तों के साथ करते हैं। शख्स ने अन्य कुत्तों के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि मैंने पहले भी कई बार रियल कुत्तों संग दोस्ती करने और हैंग आउट करने की काफी कोशिशें की हैं, लेकिन जैसा सोचा था वैसा कुछ भी नहीं हो सका।

अब टोको का कहना है कि मुझे रियल कुत्तों को नहीं बल्कि किसी ऐसे शख्स को दोस्त बनाना होगा जिसे मेरी तरह कुत्ता बनने का शौक हो। तभी मुझे एकअच्छा और सच्चा साथी मिल सकेगा। मैं ऐसे लोगों से जरूर मिलना चाहूंगा।

टोको का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वो अपने लाइफस्टाइल से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। टोको लोगों को बताते हैं कि कुत्ता बनने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। वे लोगों को बताते हैं कि कुत्ता बनने के बाद उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+