OMG! 12 लाख खर्च कर डॉग बना शख्स अब खा रहा ऐसा फूड, सामने आया ये VIDEO
Japanese Man Converted Dog: 'टोको' नाम के जापानी व्यक्ति ने 14 हजार पाउड खर्च करके अपने बचपन का सपना पूरा किया। डॉग बनकर अब टोको अपना जीवन बिता रहे हैं।
Japanese Man Converted Dog: जापानी व्यक्ति 'टोको' का नाम अब किसी की पहचान का मोहताज नहीं रहा। इस शख्स ने अपने बचपन की तमन्ना पूरी करने के लिए 12 लाख रुपए खर्च कर कोल्ली ब्रीड के कुत्ते का आउटफिट डिजाइन करवाया है।
अब टोको एक डॉग की तरह ही जीवन बिता रहे हैं। उसकी तरह चलना, घूमना, बोलना और यहां तक की खाना भी डॉग की स्टाइल में ही कर रहे हैं। टोको कहते हैं कि अब वो एक डॉग हैं और डॉग का खाना उसकी तरह ही खाना चाहता हूं। टोको का एक वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है वीडियो में?

टोको वीडियो में डॉग की तरह खाना महिला से मांग रहे हैं। डॉग की तरह फर्श पर लेटकर अपने पंजे से खाना मांग रहे हैं। वहीं, महिला डॉग के बर्तन में टोको को खाना परोस रही हैं। टोको भी मजे से लजीज फूड का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में इस्तेमाल किया गया कुत्ते का खाना असली नहीं था। यह एर्जी नामक कंपनी द्वारा बनाया गया एक लकड़ी का खिलौना था। टोको ने कैप्शन में इसे चंचलता पूर्वक स्वीकार करते हुए उल्लेख किया है कि असली कुत्ते का खाना गन्दा हो गया होगा। यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 526k से अधिक बार देखा गया है।
डॉग केज में रहते हैं टोको
टोको अब डॉग के केज में ही सोते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोको के लिए एक रूम में अलग से डॉग केज बनाया गया है। टोको उसी में सोना पसंद करते हैं। कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें नजर आ रहा है कि टोको के केज में जाते ही उसकी मालकिन रूम की लाइट बंद कर देती है।












Click it and Unblock the Notifications