क्या आर्कटिक में बना है एलियंस के UFO का चार्जिंग स्टेशन? रहस्यमयी इमारत की फोटो आई सामने

नई दिल्ली, 9 सितंबर: पिछले कई महीनों से अमेरिका, ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में एलियंस को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच अमेरिका से कुछ वीडियो भी सामने आए, जिसमें UFO जैसी चीज दिख रही थी। कुछ मामलों में तो अमेरिकी रक्षा एजेंसी पेंटागन जांच भी कर रही है, लेकिन एलियंस का रहस्य वैसा का वैसा ही बना हुआ है। अब एक यूट्यूबर ने आर्कटिक सागर में एक रहस्यमयी स्थान को देखने की बात कही है, जो UFO के चार्जिंग स्टेशन जैसा लगता है। (पहली-दूसरी को छोड़ बाकी तस्वीरें सांकेतिक)

काफी फेमस हैं यूट्यूबर

काफी फेमस हैं यूट्यूबर

Dailystar की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब ब्लॉगर Mr MBB333 के बहुत से दर्शक हैं। अब उन्होंने आर्कटिक में UFO बेस जैसी चीज देखी है। हालांकि उन्होंने साफतौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, ये महज उनका अंदाजा ही है। यूट्यूबर के मुताबिक हाल ही में अमेरिकी नौसेना ने जो एलियंस के विमान का वीडियो जारी किया था, आर्कटिक की इस रहस्यमयी जगह को देखकर उसकी याद आती है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान की कर रहे थे जांच

दुर्घटनाग्रस्त विमान की कर रहे थे जांच

Mr MBB333 ने वीडियो में बताया कि वो गूगल अर्थ का काफी इस्तेमाल करते हैं। उनके एक सब्सक्राइबर ने उन्हें आर्कटिक में दुर्घटनाग्रस्त विमान की जांच करने को कहा था, जो लैंडिंग स्ट्रिप से ज्यादा दूर नहीं था। जैसे ही उन्होंने नीचे स्क्रॉल किया, उन्हें एक इमारत का पता चला। यूट्यूबर के मुताबिक वहां पड़े पॉड्स ने उन्हें टिक-टैक UFO की याद दिला दी, जिसे कुछ दिनों पहले नौसेना ने देखा था।

सब कुछ सफेद रंग का

सब कुछ सफेद रंग का

उन्होंने आगे कहा कि जांच में वहां पर एक ही आकार मिला। साथ ही सब कुछ सफेद रंग का था। ऐसे में उन्हें वो दृश्य याद आ गया, जो पालट्स ने देखा था। इसके बाद यूट्यूबर ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ये चीजें [पॉड्स] उतरती हैं और रिचार्ज करती हैं? क्या यह इन उड़ने वाली मशीनों के लिए किसी तरह का चार्जिंग स्टेशन है, जिसे लोग दुनियाभर में लोग देख रहे हैं? वैसे उनकी ओर से जारी फोटो में दिख रही त्रिकोणीय इमारत लगभग 310 फीट लंबी है।

हो सकता है रूस का अड्डा

हो सकता है रूस का अड्डा

यूट्यूबर बार-बार इस बात पर जोर देता रहा कि ये जगह UFO का चार्जिंग स्टेशन है। यहां पर आने वाले एलियंस के विमान चार्जिंग कर आगे की उड़ान तय करते हैं, लेकिन उसके बहुत से सब्सक्राइबर ये बात मनाने को तैयार नहीं थे। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा कि ये एक रूसी सैन्य हवाई अड्डा हो सकता है, जिसे फ्रांज जोसेफ लैंड के द्वीपसमूह में आर्कटिक ट्रेफिल बेस के रूप में जाना जाता है।

हाल ही में दिखा था UFO फ्लीट

हाल ही में दिखा था UFO फ्लीट

कुछ दिनों पहले अमेरिका के नैशविले शहर में लोग तब हैरान रह गए, जब उन्हें आसमान में एक चमकती हुई रोशनी दिखाई दी। कुछ लोगों का दावा है कि वो यूएफओ का फ्लीट (काफिला) था, जो सुबह के वक्त लोगों को नजर आया। हर यूएफओ के चारों ओर काफी ज्यादा रोशनी थी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

हॉवर्ड वैज्ञानिक का नया दावा

हॉवर्ड वैज्ञानिक का नया दावा

वहीं दूसरी ओर हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के दो मशहूर वैज्ञानिक एवि लोएब और आमिर सिराज ने दावा किया है कि वो एलियंस की दुनिया खोजने के काफी करीब पहुंच गये हैं। अगर सबकुछ सही रहा, तो बहुत जल्द वो गैलेक्सी में मौजूद एलियंस के ग्रह का पता लगा लेंगे। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का ये दावा काफी बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि कई वैज्ञानिक लगातार हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एवि लोएब के प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि एवि लोएब को ऐसे प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाहिए, जिससे पृथ्वी के लिए खतरा उत्पन्न हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+