क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

यहां 12 साल की उम्र में लड़कियां अपने आप बन जाती है लड़का

Google Oneindia News

नई दिल्ली। डोमिनिकन रिपब्लिक का एक छोटा सा गांव अजीबों-गरीब बीमारी से परेशान हैं। बीमारी भी ऐसी कि जो लोगों के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। दरअसल इस गांव में एक अजीब बीमारी है, जिसकी वजह से यहां के लड़कियां अपने आप लड़का बन जाती हैं। हैरान मत होइए ये बिल्कुल सच है। इस कैरेबियाई देश में 12 साल की उम्र में लड़कियां अपने आप लड़का बन जाती हैं। ला सेलिनास गांव के लोग इस लाइलाज बीमारी से परेशान है।

 12 साल की उम्र में लड़कियां बन जाती है लड़का

12 साल की उम्र में लड़कियां बन जाती है लड़का

इस गांव में बच्चा पैदा तो लड़की के तौर पर होता है, लेकिन 12 साल की उम्र आते-आते वो अपने आप लड़का बन जाता है। उसके शरीर में लिंग और अंडकोश विकसित होने लगते हैं। यहां के लोग ऐसे बच्चों को घृणा की दृष्टि से देखते हैं। उन्हें समाज से हीन दृष्टि से देखा जाता है।

 बायोलॉजिकल डिसऑर्डर

बायोलॉजिकल डिसऑर्डर

यहां ऐसे बच्चों को ‘ग्वेदोचे' के नाम से जानते हैं, जिसका मतलब वैसा ही होता है जैसा हमारे यहां किन्नरों के लिए 'हिजड़ा' शब्द इस्तेमाल किया जाता है। इस बायोलॉजिकल डिसऑर्डर को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट' के नाम से जानते हैं। इस बीमारी में लड़की के तौर पर पैदा हुए कुछ बच्चों के शरीर में धीरे-धीरे पुरूषों के प्राइवेट पार्ट्स आने लगते हैं। उसके शरीर में वो बदलाव आने शुरू हुए जो उन्हें धीरे-धीरे लड़की से लड़का बना देते हैं।

 90 बच्चों में से किसी एक को ये बीमारी

90 बच्चों में से किसी एक को ये बीमारी

ये दुर्लभ बीमारी यहां के 90 में से किसी एक बच्चों को होती है। ऐसे बच्चों में हार्मोनल एंजाइम की कमी के चलते वो बिना किसी सेक्स ऑर्गन के पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों के भीतर सेक्स ऑर्गेन प्यूबर्टी के समय विकसीत होने लगता है। हॉर्मोन के चलते उनके शरीर में लिंग विकसित होना शुरू हो जाता है और वो एक मर्द की तरह दिखने लगते हैं। जो लड़की के तौर पर पैदा हुआ होता है अचानक उसके शरीर में लिंग बनने लगते हैं, उसकी आवाज भारी होने लगती है। उसके शरीर में बदलाव आने लगता है। इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे समाज से कट जाते हैं। लोग उन्हें घृणा की दृष्टि से देखने लगते है।

Comments
English summary
GIRLS in a remote Caribbean village are becoming boys when they hit puberty due to a rare genetic disorder.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X