मछुआरे की किस्मत पलटी, समुद्र में मछली की जगह जाल में आ गए कई सारे IPhone और मैकबुक
नई दिल्ली: इंसान की किस्मत कब पलट जाए किसी को पता नहीं होता। अब इसका एक उदाहरण इंडोनेशिया में देखने को मिला है। वहां पर एक मछुआरा लंबे वक्त से मछली पकड़ने का काम करता था। किसी तरह उसके घर का खर्च चलता था। जिंदगी से परेशान होकर एक दिन वो नाव लेकर समुद्र की ओर गया, लेकिन उस दिन उसकी किस्मत पलट गई। उस मछुआरे की स्टोरी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉक्स देखकर उड़े होश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मछुआरे ने समुद्र में नाव से जाल फेंका। कुछ देर बाद उसे लगा कि जाल में कुछ फंसा है। जब उसने उसे नाव पर लाकर पलटा तो उसके होश उड़ गए। उसमें कई बॉक्स थे, जिस पर एप्पल का लोगो बना था। शुरू में उसे लग रहा था कि वो बॉक्स खाली होंगे, लेकिन जब उसने उसे खोला तो उसके होश उड़ गए।

चल रहे थे फोन
सभी बॉक्स में एप्पल के प्रोडक्ट्स भरे पड़े थे। इसमें आईफोन और मैकबुक शामिल हैं। उन प्रोडक्ट्स को लेकर वो वापस आ गया। जब उसने सबको बताया कि उसे ये सब पानी में मिला तो सभी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने कहा कि पानी जाने की वजह से फोन और मैकबुक खराब हो गए होंगे। हालांकि बाद में उसने कुछ फोन्स को खोला, जो ठीक तरह से चल रहे। इसके पीछे की वजह आईफोन के वाटरप्रूफ होने को बताया जा रहा है।

टिकटॉक पर डाला वीडियो
मछुआरे ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे टिकटॉक पर अपलोड किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि टिकटॉक भारत में बैन होने की वजह से इसे लोग नहीं देख पा रहे। वीडियो में मछुआरे के हाथ में एप्पल के कई प्रोडक्ट दिख रहे हैं। साथ ही उनसे पानी टपकता भी दिख रहा।

पब्लिसिटी के लिए किया ऐसा?
वीडियो में आगे मछुआरे ने कुछ फोन्स को ऑन करके दिखाया। हालांकि बहुत से लोग दावा कर रहे कि पब्लिसिटी के लिए इस शख्स ने पहले खुद डिब्बों को फेंका, बाद में उसे पाने का नाटक कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications