VIDEO:गिटारिस्ट लोगों से कर रहा था गाना गाने की 'मिन्नतें', तभी इंडियन ने....
न्यूयॉर्क, अक्टूबर 02: अमेरिका में रहने वाले कई भारतीय अपने देश को बहुत मिस करते हैं। लेकिन भारतीय हर जगह अपनी मौज मस्ती की जगह खोज ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल न्यूयॉर्क की स्ट्रीट पर एक इंडियन द्वारा किशोर कुमार का गाया गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। वीडियो एक गिटारिस्ट द्वारा अपने ब्लॉग के लिए शूट किया गया था।

इंडियन शख्स के साथ गाया किशोर कुमार का सॉन्ग ‘दिलबर मेरे’
दरअसल अमेरिकी गिटारिस्ट Reginald Guillaume न्यूयॉर्क की एक सड़क पर अपना ब्लॉग बना रहे थे। इस दौरान वे आने जाने वालों से गाना गाने रिक्वेस्ट करते हैं। लेकिन लोग मना करके आगे बढ़ जाते हैं। तभी वहां से एक भारतीय ऑफिस से घर वापस लौट रहा होता है। आर्टिस्ट ने उससे भी पूछा क्या आप गाना गाएंगे., लेकिन वो यह कह कर आगे बढ़ गया कि मुझे अंग्रेजी गाना नहीं आता है।

इंडियन बंदे ने पकड़ा माइक और दिल जीत लिया
आगे जाकर उसका मन बदल जाता है, वह वापस गिटारिस्ट के पास आता है और कहता है कि मुझे सिर्फ हिंदी गाने आते हैं। आर्टिस्ट ने कहा कोई नहीं आप हिंदी गाना बता दो, हम साथ में गाएंगे।वो शख्स अपना नाम गौरांग बताता है। जिसके बाद गौरांग किशोर कुमार का 'दिलबर मेरे' गाना गाने की बात कहते हैं। इसके बाद गौरांग माइक को थामते है और गिटारिस्ट के साथ दिलबर मेरे गाना शुरू कर देते हैं।
वायरल हुआ वीडियो
Reginald बाद में गौरांग की आवाज से काफी प्रभावित होते हैं। उनकी आवाज की तारीफ करते हैं। गौरांग बातों-ही बातों में बताते हैं कि वे घर पर भी गाना गाते रहते हैं। गौरांग Reginald से कहते हैं कि, वे गाना गाकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। Reginald 2018 से अपनी 'सिंग विद मी' सीरीज कर रहे हैं ताकि वे लोगों को खुश और स्वतंत्र महसूस करा सकें। यूजर्स ने वीडियो को देखकर कमेंट किए।












Click it and Unblock the Notifications