बैंगनी लाइटों से जगमगाने लगा कनाडा का आसमान, खूबसूरत नजारे को देखकर हर कोई हुआ हैरान

हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कनाडा के आसमान में बैंगनी रंग की लाइटें नजर आ रही हैं। वीडियो बेहद खूबसूरत है और लोग इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Canada Sky

Purple lights in Canada sky: प्रकृति इतनी खूबसरत है कि कभी-कभी इसकी सुंदरता बयां करने के लिए तस्वीरें भी कम पड़ जाती हैं। हैरत भरे सूर्यास्त से लेकर, जमे हुए झरने और फूलों से भरे खेतों तक... प्रकृति की सुंदरता को देखने से कोई कहां थक सकता है।

वायरल हुआ शानदार क्लिप
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर नेचर से जुड़ा एक और क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें कनाडा के मैनिटोबा में बैंगनी कलर के अरोरा बोरेलिस को फिल्माया गया है। कनाडा में हुई इस घटना को देखने के बाद हर कोई दंग है।
(वीडियो-नीचे)

जगमगा उठा पूरा आसमान
अविश्वसनीय रूप से उज्जवल बैंगनी रोशनी। मैनिटोबा, कनाडा। ये सूरज के लाल अरोरा के साथ इंटरेक्शन के कारण होता है। ब्लू+रेड+पर्पल। एक रेडिट यूजर ने ये दावा किया। उसने एक शानदार वीडियो भी शूट किया है, जिसमें बैंगनी और हरे रंग की रोशनी नजर आ रही है। इससे पूरा आसमान जगमगा उठा है।

लोगों को लगा कम्प्यूटर स्क्रीन
इस शानदार वीडियो के शेयर होने के बाद से 500 लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोग इस खूबसूरत पोस्ट पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि क्या ये एक साल में एक बार होता है? देश के इस हिस्से में? एक ने कहा कि ये शानदार है। तो कईयों ने इसे बेहद खूबसूरत बताया। एक ने कहा कि ये तो किसी कम्प्यूटर स्क्रीन के जैसा लग रहा है।

कनाडा का खूबसूरत नजारा
बताते चलें कि अंतरिक्ष के सौर तूफान की वजह से पृथ्वी पर अकसर ऐसे नजारे देखने को मिल सकते हैं। इसमें ब्लैकआउट, सैटेलाइट और पावर ग्रिड जैसी दिक्कतें भी शामिल हैं। ये तभी नजर आता है जब एक बड़ा तूफान पृथ्वी से टकराता है। लेकिन अगर तूफान हल्का हो तो पृथ्वी के ध्रुवों पर शानदार लाइटें भी नजर आने लगती हैं। इसी तरह का कुछ नजारा कनाडा में भी देखने को मिला।

यहां देखें वीडियो....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+