कार से टक्कर के बाद दर्द से तड़पते Tiger का Video Viral, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग
Tiger Hit By Vehicle Video: इंसान यह भूल जाता है कि जंगली जानवर हमारे एरिया में नहीं बल्कि हम उनके अधिकार क्षेत्र में जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि शेर, चीता, भालू, तेंदुए जैसे जंगली जानवर भोजन की तलाश में भटकते हुए आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं, लेकिन उसका क्या करे, जब इंसान उनके इलाके में आ धमकता है।
इंसानी धमक का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो फेमस आईएफएस अफसर परवीन कस्वां (IFS Parveen Kaswan ) ने शेयर किया है।

वैसे तो लोगों को जंगली इलाकों और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से गुजरते वक्त धीमी गति से गाड़ी चलाने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ ऐसी जगहों पर दिशा निर्देशों के बोर्ड तक लगे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पार करते हुए एक टाइगर को तेज रफ्तार वाहन अपनी चपेट में ले लेता है, जिससे टाइगर बुरी तरह से जख्मी होता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे कार से टक्कर खाने के बाद सड़क पर बाघ दर्द से तपड़ता नजर आ रहा है। इसके बाद जैसे ही वो उठने की कोशिश करता है तो उसके पैर उसका साथ नहीं दे रहे हैं। हालांकि बाघ हिम्मत करता है और लगड़ाते हुए घसीटते हुए रोड क्रॉस करते हुए जंगल के अंदर चला जाता है।
Dear friends Wildlife has first right of way in #wildlife habitats. So always travel safely & slowly. This tiger hit by vehicle at Nagzira. Via @vijaypTOI pic.twitter.com/fpx6zlKQDI
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) August 11, 2023
संघर्ष करता दिखा Tiger
वीडियो की जानकारी देते हुए कैप्शन में आईएफएस अधिकारी ने लिखा कि प्रिय मित्रों, वन्यजीव आवासों में रास्ते का पहला अधिकार वन्यजीवों का है, इसलिए हमेशा सुरक्षित और धीमी गति से यात्रा करें। यह बाघ नागजीरा में एक वाहन से टकरा गया।
वीडियो देख भड़के यूजर्स
11 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यूजर टाइगर का हाल देख दुख जाहिर करते हुए कार मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि समय पर इलाज करने से जान बच जाती। दूसरे ने लिखा यह हृदय विदारक है।












Click it and Unblock the Notifications