वक्त-वक्त की बात: शिकार के लिए शेरनी को लकड़बग्घों ने घेरा, क्या हुआ इस लड़ाई का अंजाम?
Kruger National Park का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें लकड़बग्घे बूढ़ी शेरनी से पंगा लेते दिख रहे।

शेर जंगल के सबके खतरनाक शिकारी, जिनको देखते ही दूसरे जानवर भाग खड़े होते हैं। ये आमतौर पर झुंड में रहते हैं, लेकिन कभी कभार बूढ़े साथियों को झुंड के शेर अलग कर देते हैं। ऐसे में उनकी बहुत बुरी स्थिति हो जाती है। इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)
वायरल वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है। वहां पर पर्यटक जंगली जानवरों को देखने निकले थे, तभी उन्हें रास्ते में एक शेरनी दिखी, जो आराम कर रही थी। उसकी उम्र काफी ज्यादा लग रही थी। पर्यटकों ने उसकी ओर गाड़ी बढ़ाई, तभी अचानक वहां पर लकड़बग्घों का झुंड आ गया।
लोगों को लगा कि शेरनी उन पर हमला करेगी, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। लकड़बग्घों ने शेरनी को चारों ओर से घेर लिया और हमले की पोजिशन में आ गए। कुछ ही देर में उन्होंने उसे नोचना शुरू कर दिया। शेरनी काफी ज्यादा बूढ़ी हो चुकी थी, ऐसे में वो पलटवार भी नहीं कर पा रही थी।
वीडियो को फिल्माने वाले आर्मंड बरनार्ड ने बताया कि वो दोपहर में अपनी पत्नी के साथ जंगल सफारी पर निकले थे। उनको तेंदुए या शेर के दिखने की उम्मीद थी। उनका ड्राइवर H4-1 से H12 पुल की ओर गाड़ी लेकर गया। फिर वो वहां से नकुहलू पिकनिक स्पॉट पहुंचे। इसी बीच उनको बहुत सारा शोर सुनाई दिया।
अंत में क्या हुआ?
वहां पर चार लकड़बग्घों ने शेरनी को घेर लिया था। उन्होंने उसके पिछले हिस्से पर कई बार काटा। वो बुरी तरह से संकट में थी और मदद करने वाला कोई नहीं था। हालांकि शेरनी से लकड़बग्घे डर जरूर रहे थे, ऐसे में उनके अंदर वो कॉन्फिडेंस नहीं था, जो दूसरे छोटे जानवरों के शिकार के वक्त होता है। माहौल देखकर शेरनी झाड़ियों में चली गई और लकड़बग्घे डर के मारे वहां पर नहीं जा पाए। इस तरह दोनों शिकारियों के बीच बड़ी लड़ाई होते-होते रह गई।












Click it and Unblock the Notifications