महंगाई से परेशान महिला ने निकाला गजब का विज्ञापन- 'कोई मेरे पति को किराए पर ले लो'
'कोई मेरे पति को किराए पर ले लो'...पत्नी दिया विज्ञापन, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। महंगाई से हम सब परेशान है। आमदनी कम और खर्चा अधिक, इस दवाब को कम करने के लिए हम कमाई के अलग-अलग रास्ते तलाशते हैं, लेकिन यूनाइटेड किंगडम की एक महिला ने महंगाई से परेशान होकर कमाई का ऐसा रास्ता तलाशा, जिसने सबको हैरान कर दिया। यूके में रहने वाली एक महिला ने गजब का प्लान किया। एक्सट्रा इनकम के लिए महिला ने जो प्लान बनाया उसे सुनकर सबके होश उड़ गए।

किराए पर पति
बढ़ती महंगाई के बोझ को कम करने और एक्सट्रा इनकम के लिए महिला ने अपने पति को ही किराए पर लगाना शुरू कर दिया। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक लॉरा नाम की महिला ने एक्सट्रा इनकम के लिए अपने पति को किराए पर देने का फैसला किया, ताकि वो पैसे कमा सके। महिला ने इसके लिए विज्ञापन भी दिया और विज्ञापन में अपने पति के तारीफों के पुल बांध दिए।

मेरे जुगाडु पति को ले लो
41 साल की लॉरा ने पति को किराए पर देने के लिए विज्ञापन जारी किया, जिसमें लिखा कि उसके पति बहुत ही जुगाड़ु है। पति को किराए पर चढ़ाने से लिए उसने तारीफों की झड़ी लगा दी और कहा कि उसके पति पुराने समानों से सजावटी चीजें बना सकते हैं। घर की सफाई और उसकी डिजाइन कर सकते हैं। पेंटिंग, सजाने, टाइल लगाने और कार्पेट बिछाने का काम भी बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। पति की तारीफ में महिला ने लिखा कि वो घर से लेकर गार्डन तक का काम बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

विज्ञापन देखकर लोग हैरान
लॉरा के इस विज्ञापन को देखकर लोग हैरान है। उन्होंने फेसबुक और नेक्स्टडोर ऐप पर पति के हायरिंग के लिए विज्ञापन पोस्ट किया है। महिला ने बताया कि उसके इस कदम को जहां कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग आलचना भी कर रहे हैं। हालांकि लॉरा को अपने इस विज्ञापन और पति को किराए पर देने में कोई समस्या नहीं दिखती।

कितना रखा किराया
लॉरा ने अपने पति का किराया भी तय रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक लॉरा ने 35 यूरो यानी करीब 3365 अपने पति जेम्स के काम के लिए तय किया है। वहीं वो कहती है कि हमने चार्ज कम रखा है और इमानदारी से काम करते हैं। वो कहती हैं कि हम डिस्काउंट भी देते हैं। सीनियर सिटिजंस, विकलांग लोगों को हम छूट भी देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications