सच हो गया Future! 1969 के निबंध में लिखी थीं ये सारी बातें, वैज्ञानिक भी हैरान
Predictions Made in 1969 Essay: हाल ही में एक एसे यानी निबंध चर्चा में है, जो 1969 साल में लिखा था। ये निबंध एक लड़की ने लिखा था। जिसमें फ्यूचर को लेकर ऐसी-ऐसी बातें कही गईं कि देखने और सुनने वाले भी हैरान रह गए।
दरअसल ये निबंध लिखा था 11 साल की एक बच्ची ने। कोरोना बीमारी के बाद सामने आई कुछ चीजों का जिक्र इस लेटर में किया गया था। लड़की ने इसमें कई सारी बातों को मेंशन किया था। ऐसे में चलिये जानते हैं इस पत्र से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातों के बारे में।

डेली स्टार की एक रिपोर्ट की मानें तो बच्ची ने अपने 1969 के निबंध में लिखा था कि साल 1980 कैसा रहेगा। मगर भले ही उसमें लिखी हुई बातें 1980 में सच ना साबित हुई हों मगर आज के समय में इस लेटर में लिखी हुईं आधी से ज्यादा बातें सच हो गईं हैं।
बताते चलें कि ये एसे इंग्लैंड के पीटर बेकटर्न नाम के एक शख्स को मिला है। उन्होंने जब अपनी पत्नी को ये लेटर दिखाया तो वो भी हैरान हो गईं। इस लेटर में लिखा हुआ है कि भविष्य में जब वो बड़ी हो जाएगी तब उसका पति ऑफिस से काम करके घर लौटेगा। वो कहेगा कि उसे टेलीफोन पर बात करनी है।
निबंध में लड़की ने 1969 ने उस टेलीफोन का जिक्र किया था, जिसका आकार एकदम चौकोर सा होता था। उनसे कहा कि अभी इसमें केवल रिसीवर है मगर आप उन लोगों को देख भी पाएंगे जो आपसे बात कर रहे हैं। क्योंकि एक स्क्रीन होगी। ये कुछ कुछ टेलीविजन सा दिखता है।
जिस शख्स को ये लेटर मिला उसकी पत्नी ने इसके बारे में लोगों को बताने के बारे में कहा। ताकि ये लेटर लिखने वाली लड़की को मिल जाए। वो लड़की आज तकरीबन 66 साल की होगी। महिला ने साफतौर पर कहा कि उसके पति को घर से काफी कुछ मिल चुका है मगर ये लेटर अपने आप में काफी कीमती है। फिल्हाल भविष्य बताने वाला ये लेटर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications