जानें स्पेस में पीरियड्स से कैसे निपटती हैं फीमेल एस्ट्रोनॉट?

जानें कैसे स्पेस में पीरियड्स से निपटती हैं महिला एस्ट्रोनॉट्स।

नई दिल्ली। मासिक धर्म को लेकर कोई खुलकर बात नहीं करना चाहता है। महिलाएं हो या पुरूष इस मुद्दे पर चुप रहना ही पसंद करती है, लेकिन अब वक्त बदलने लगा है। लोगों में मासिक धर्म जैसी चीजों को लेकर झिझक खत्म हो रही है। लोग खुलकर इस पर बात कर रहे हैं। लेकिन आपने कभी सोचा है कि स्पेस में महिला एस्ट्रोनॉट पीरियड्स को कैसे मैनेज करती हैं। महीनों तक अंतरिक्ष में वक्त बिताने के दौरान उन्हें मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताते है कि आखिर कैसे महिला एस्ट्रोनॉट स्पेस में पीरियड्स जैसी समस्याओं से निपटती है।

 स्पेस में पीरियड्स से कैसे निपटती हैं महिला एस्ट्रोनॉट

स्पेस में पीरियड्स से कैसे निपटती हैं महिला एस्ट्रोनॉट

जरा सोचिए साधारण समय में पीरियड्स से निपटना महिलाओं के लिए इतना मुश्किल होता है तो स्पेस में उन्हें कितनी मुश्किल होती होंगी। जहां कि गुरुत्वाकर्षण भी नहीं है। ऐसे में कैसे वो इस समस्या से निपटती है।

स्पेस में पीरियड्स

स्पेस में पीरियड्स

गायकनोलॉजिस्ट और रिसर्चर के मुताबिक अंतरिक्ष में रहने के दौरान सारे शरीर पर फर्क पड़ता है। फीमेल एस्ट्रोनॉट्स के मेंस्टुरल पीरियड पर भी इसका फर्क पड़ता है। हर महीनें उनका पीरियड्स अपने फिक्स डेट पर ही आता है।

दवाईयां आती हैं काम

दवाईयां आती हैं काम


जानकारों के मुताबिक अंतरिक्ष में रहने के दौरान फीमेल एस्ट्रोनॉट्स अपने साथ दवाइयां ले जाती हैं। जिन्हें खा लेने से उनके पीरियड्स नहीं होते हैं।

डॉक्टरों की टीम करती है मदद

डॉक्टरों की टीम करती है मदद

स्पेस में हमेशा डॉक्टर्स की टीम उनके साथ मिशन पर जाती है। जो उन्हें पीरियड्स रोकने के लिए दवाई लेने की सलाह देती है, लेकिन अगर वो वो न मानना चाहें तो सैनेटरी पैड्स का भी इस्तेमाल कर सकती है।

सैनिटरी पैड्स या टैम्पोंस करती है मदद

सैनिटरी पैड्स या टैम्पोंस करती है मदद

स्पेस में पीरियड्स के दौरान इससे निपटने के लिए सैनिटरी पैड्स या टैम्पोंस की मदद लेती हैं। टैम्पोन की मदद से वो पीरियड्स के समय होने वाले डिस्चार्ज को सोखने का काम करता है।

दवाई लेने फायदेमंद

दवाई लेने फायदेमंद

डॉक्टरों के मुताबिक औरतों के लिए स्पेस में इस तरह की दवा लेना फायदेमंद है। पीरियड्स रोकने वाली ये दवाईयां एस्ट्रोजेन हार्मोन को बढ़ावा देती हैं, जिससे उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+