विशाल मगरमच्छ ने पलभर में छोटे मगरमच्छ को बनाया अपना शिकार, Video देख लोग बोले- ये तो खौफनाक है

विशाल मगरमच्छ ने पलभर में छोटे मगरमच्छ को बनाया अपना शिकार, Video देख लोग बोले- ये तो खौफनाक है

नई दिल्ली, 18 अगस्त: सोशल मीडिया पर आये दिन जानवरों और शिकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही इन दिनों मगरमच्छ के एक शिकार का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कई लोगों ने इसे खौफनायक बताया है। इस भयानक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। कयाकिंग करने वाले एक ग्रुप ने इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा और उसको वीडियो में कैप्चर किया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो फ्लोरिडा के सिल्वर स्प्रिंग्स शोर्स का है।

पलभर में शिकार बना लेता है मगरमच्छ

पलभर में शिकार बना लेता है मगरमच्छ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक एक बड़ा मगरमच्छ छोटे मगरमच्छ को पानी के अंदर से निकालता है और पलक झपकते ही उसे मार देता है। शिकार करने के बाद मगरमच्छ उसे पानी में फेंक देता है। इस मगरमच्छ को अपने बड़े जबड़ों में छोटे से गैटर पर जोर से दबाते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है।

फेसबुक पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

फेसबुक पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

कयाकिंग करने वाले ग्रुप की एक महिला ने इस वीडियो को फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। Kayla Jane's Crystal Kayaks फेसबुक पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। शिकार का वीडियो शेयर करने के अलावा इस महिला ने अपने पेज पर मरे हुए तैरते मगरमच्छ के वीडियो भी शेयर किए हैं। कायला जेन अमेरिका में फ्लोरिडा के सिल्वर स्प्रिंग्स शोर्स नाव से घूम रही थीं, जब उन्होंने ये सीन देखा।

वायरल हो गया ये वीडियो

वायरल हो गया ये वीडियो

महिला ने वीडियो को शेयर कर लिखा, "बिग हेड फ्रेड फिर से एक और मगरमच्छ खा रहा है'' इस वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं। वीडियो पर 32 हजार से ज्यादा लाइक्स और लगऊग 8 हजार शेयर हैं। वीडियो पर 1.5 हजार लोगों ने कमेंट भी किया है। Kayla Jane's Crystal Kayaks के पेज पर आपको ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। उनके पेज को देखकर लगता है कि कायला जेन कयाकिंग करने की शौकिन हैं। कयाकिंग के दौरान वह पानी में रहने वाले जीवों के वीडियो भी बनाती हैं।

वीडियो को देख, हैरान हुए लोग

वीडियो को देख, हैरान हुए लोग

इस शिकार के वीडियो को देख लोग सोशल मीडिया पर हैरान हैं। कई लोगों ने इसे खौफनाक बताया है। एक ने लिखा: "यह मगरमच्छ अपना भोजन कर रहा है, लेकिन तरीका बड़ा डरावना है।'' एक ने लिखा, ''यह क्रूर है। बेचारा छोटा मगरमच्छ, कम से कम उसे कुचलने से पहले बहुत बार उसे मारा गया है।'' एक ने लिखा, ''ऐसा लगता है कि, मगरमच्छ उसका चीरने की कोशिश कर रहा है ताकि वह उसे निगल सके।"

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.facebook.com/reel/3216620115260228

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+