Viral Video: जब गोरिल्ला के बाड़े में गिरा 4 साल का बच्चा, 10 मिनट तक घसीटता रहा और फिर...
नयी दिल्ली। अगर आप अपने बच्चों को लेकर चिड़ियाघर घूमने जा रहे हैं तो जाने से पहले एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें। हम आपको डराना नहीं चाहते हैं बल्कि आपको इस ख बर के जरिए सचेत करना चाहते हैं, ताकि जो अमेरिका के सिनसिनाती चिड़ियाघर में हुआ वो कभी आप के साथ न हो। Must Watch: एक मां का ऐसा वायरल वीडियो, जिसने तोड़े सारे रिकॉर्ड

दरअसल सिनसिनाती जू में 4 साल का एक बच्चा गोरिल्ला के 10-12 फीट गहरे बाड़े में जा गिरा। 17 साल का एक भारीभरकम गोरिल्ला करीब 10 मिनट तक बच्चे को पानी में घसीटता रहा। बच्चे को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो चिड़ियाघर के अधिकारियों ने गोरिल्ला को गोली मार दी गई। Video: जब शेरनी से हाथ मिलाने के लिए बाड़े में घुस गया युवक
चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक जब बच्चा बाड़े में गिरा तो वहां तीन गोरिल्ला थे। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने अपने प्रयास से दो को तो बाहर बुला लिया, लेकिन तीसरा गोरिल्ला बच्चे को छोडने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में आखिरकार उसे गोली मार दी। वहीं बुरी तरह घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करया, जहां उसका इलाज चल रहा है। देखिए बच्चे और गोरिल्ला के बीच संघर्ष का दिल दिहला देने वाला वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications