खाने में ऑर्डर किया नॉन वेज,टेबल पर आते ही प्लेट में चलने लगा मीट का टुकड़ा, हैरान कर देने वाला VIDEO वायरल
खाने में ऑर्डर किया नॉन वेज,टेबल पर आते ही प्लेट में चलने लगा मीट का टुकड़ा, हैरान कर देने वाला VIDEO वायरल
नई दिल्ली। अगर आप भी होटल में नॉनवेज खाने के शौकीन है तो जरा इस वीडियो को एक बार जरूर देख लें। फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट में एक लड़की ने खाने में मीट का ऑर्डर किया। खाने जैसे ही टेबल पर सर्व हुआ, लड़की उत्साहित होकर खाने की ओर बढ़ी, लेकिन अगले ही पल उसके मुंह से चीख निकल पड़ी।
खाने के प्लेट में रखे मीट के टुकड़े में हरकत होने लगी। प्लेट में रखा मांस का टुकड़ा चलने लगा। चंद सेकेंड के भीतर वो मांस का टुकड़ा प्लेट से निकलकर टेबल पर और फिर जमीन पर गिर पड़ा। महिला ने इस पूरे वाकये को कैमरे में कैद किया और फेसबुक पर वीडियो शेयर की। वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया। इस वीडियो को अभी तक 1 करोड़ 37 लाख बार देखा जा चुका है।
फ्लोरिडा की रहने वाली रे फिलिप्स ने घटना के बारे में बताया कि उसने वहीं के एशियन रेस्टोरेंट में ये मीट ऑर्डर किया था। ऑर्डर आते ही उसने देखा की मांस के टुकड़े में हलचल हो रही है। उसने पूरा वीडियो बनाया और अपलोड कर दिया। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को फेस बता रहे हैं। उनका कहना है कि मांस के टुकड़े को धागे से बांधकर खींचा जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मीट फ्रेश था, इसीलिए हिल रहा था।
पढ़ें- चोरी के बाद गहने खा जाती थी महिला,पेट से निकले 1.5 किलो ज्वैलरी, 90 सिक्के