पतली सड़क और बगल में खतरनाक खाई... बेखौफ यात्रियों को बैठाकर बस चला रहा ड्राइवर, VIRAL VIDEO
सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क के ऊपर एक झरना बह रहा है और बगल में खतरनाक खाई है।
पहाड़ देखने में जितने खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं, उतना ही जोखिम भरा वहां रहने वाले लोगों का जीवन होता है। बारिश में पहाड़ों के रास्ते काफी जोखिम भरे होते हैं। इन दिनों ट्विटर पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें खतरनाक और जोखिम भरे रास्ते पर बस चलती हुई दिख रही है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, मानो ये कभी भी पलट जाएगी। बस एक रोड़ा आया, और बस सीधे खाई में। सबसे ज्यादा शॉकिंग तो बस में बैठे यात्रियों को देखना है, जो अपनी जान ऐसे जोखिम में डालकर ऐसे रास्ते से सफर कर रहे हैं। वाकई में इन लोगों की बहादुरी देखने लायक है। वायरल हो रहा ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

वाकई.. बहादुर हैं यात्री
दरअसल, ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का है, जिसे मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि इन यात्रियों को बहादुरी का ईनाम दिया जाना चाहिए।
रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के ऊपर एक झरना बह रहा है। और बगल में खतरनाक खाई है। जिसमें अगर कोई गिर जाए, तो बचने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। वीडियो सिर्फ देखने में ही रोंगटे खड़े कर देने वाला लग रहा है। ऐसे में जरा सोच कर देखिये अगर इसमें सफर करने वाले यात्रियों की क्या हालत हो रही होगी। वैसे यात्री बहादुर हैं, तभी तो ऐसे रास्ते पर सफर कर भी रहे हैं।

खतरनाक रास्ते पर चल पड़ी बस
बताते चलें कि बस ड्राइवर और यात्रियों के लिए ये शहरों की तरह ही एक आम रास्ता है। ये उनके रोजमर्रा की जिंदगी के एक हिस्से की तरह है। और उन्हें इसकी आदत है। हालांकि, अगर कोई शख्स ऐसे रास्ते पर पहली बार सफर कर रहा है, तो वो बस में चढ़ने से पहले एक बार सोचेगा जरूर। और चढ़ने के बाद पूरे रास्ते भगवान का ही नाम जपता रहेगा। जपे भी कैसे ना.. रास्ता है ही इतना खतरनाक।

यात्रियों को नजर आ रही होगी खाई
किनारे की तरफ बैठे यात्रियों को तो सड़के के नीचे की खाई साफ नजर आ रही होगी। वीडियो देखने में ऐसा लग रहा है कि बस किसी भी वक्त खाई में गिर सकती है। देखते ही देखते वीडियो खूब वायरल होने लगा है।

गजब है यात्रियों का कॉन्फिडेंस
यूजर्स इसे देखने के बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सर सबसे बड़ी बात ध्यान देने वाली ये है कि यात्रियों का कॉन्फिडेंस कितना खतरनाक है। ऐसा ही एक लीडर को होना चाहिए। ऐसा ही एक कैप्टन और उसकी टीम को होना चाहिए। ताकि वो जीत सके।

ऐसा है लोगों का रिएक्शन
वहीं एक यूजर ने कहा कि वो ड्राइवर और यात्रियों के पास इसके अलावा कोई और चारा भी नहीं है। रोजी रोटी के लिए ऐसा करना पड़ता है। मैंने किसी भाजपा नेता या फिर राहुल गांधी को इस सड़क से रैली निकालते नहीं देखा। ऐसे लोगों को सलाम, जो इस सड़क से यात्रा करते हैं। वहीं एक शख्स ने बताया कि ये वीडियो किन्नौर का है। एक शख्स ने कहा कि लोगों को सीएट के टायर्स पर बहुत भरोसा है।












Click it and Unblock the Notifications