क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

यहां सिर्फ खूबसूरत, सिंगल और सेक्सी लड़कियों की होती है पुलिस में भर्ती, 26 साल में रिटायर

Google Oneindia News

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया का नाम सुनते ही सबके दिमाग में तानाशाह किंग जोंग का चेहरा आ जाता है। किंग जोंग जितना अपने तानाशाही रवैये की वजह से मशहूर है उतना ही वो अपने अजीबों-गरीब फरमान की वजह से चर्चा में रहता है। नॉर्थ कोरिया में उसने ऐसे कई नियम बना रखे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्हीं में से एक नियम है वहां के ट्रैफिक पुलिस में भर्ती को लेकर।

केवल खूबसूरत लड़कियों की होती है भर्ती

केवल खूबसूरत लड़कियों की होती है भर्ती


नॉर्थ कोरिया में ट्रैफिक पुलिस के लिए केवल खूबसूरत लड़कियों को ही चुना जाता है। नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग शहर की सड़कों पर आपको खूबसूरत लड़कियां ट्रैफिक कंट्रोल करते दिख जाएंगी। प्योंगयांग में ट्रैफिक वुमन नीली वर्दी और काले जूतों में मार्च करती दिखाई दे जाती हैं। इस शहर की ट्रैफिक को कंट्रोल करना लड़कियों के हाथों में है।

भर्ती के लिए अजीब कानून

भर्ती के लिए अजीब कानून

ट्रैफिक पुलिस में भर्ती के लिए कुछ पैमाने निर्धारित किए हैं, जिसके मुताबिक महिलाओं का खूबसूरत, लंबा और आकर्षक होना जरुरी है। नॉर्थ कोरिया में ट्रैपिक पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों को कम से कम 5 फिट 4 इंच का होना होता है। उनकी उम्र 16 से 26 साल होनी चाहिए।

कुंवारी लड़कियों को ही नौकरी

कुंवारी लड़कियों को ही नौकरी

नॉर्थ कोरिया में ट्रैफिक पुलिस में सबसे खास बात है कि अगर लड़कियों को ये नौकरी चाहिए तो उनका कुंवारी होना आवश्यक है। अगर उन्होंने नौकरी के दौरान भी शादी कर ली तो उन्हें ट्रैफिक ऑफिसर की नौकरी तुरंत छोड़नी पड़ती है।

26 साल में हो जाती है रिटायर

26 साल में हो जाती है रिटायर

यहां ट्रैफिक पुलिस में सिर्फ खूबसूरत लड़कियों को ही रखा जाता है। खास बात यह है कि 26 साल की उम्र में उनको रिटायर भी कर दिया जाता है। इतना ही नहीं नौकरी के दौरान उन्हें सख्त नियमों का पालन करना होता है। उन्हें नौकरी के दौरान तय मानदंडों के अनुसार ही जिंदगी जीने का हक होता है।

मिलती है ये सुविधाएं

मिलती है ये सुविधाएं

एक वेबसाइट के मुताबिक नौकरी के दौरान इन ट्रैफिक वुमन को बाकी लोगों से 300 ग्राम ज्यादा खाना हर रोज मिलता है। उन्हें रहने के लिए घर और मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं। सैलरी के तौर पर उन्हें करीब 3,500 नॉर्थ कोरियन वॉन यानी करीब 30 डॉलर मिलती है।

Comments
English summary
How Kim Jong-un's 'traffic ladies' are hired purely for their looks, have to retire at 26 and MUST be single.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X