गुजरात की सड़क पर रात में नाइट वॉक करता नजर आया शेरों का झुंड, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?
गुजरात की सड़क पर रात में नाइट वॉक करता नजर आया शेरों का झुंड, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

जंगलों को काट कर अंधाधुंध निर्माण हो रहा है। वन क्षेत्रों में अतिक्रमण के चलते जंगली जानवरों का आस्तित्व खतरे में आता जा रहा है। ये ही वजह है कि आए दिन शरह के जगली जानवर रिहायशी इलाकों में निकल कर आ जा रहे हैं। सोशल मीडिया अब एक और वीडियो वायलर हो रहा है जिसमें जंगल का राजा शेर झुंड में सड़क पर रात के अंधेरे में टहलता नजर आया। सड़क पर मजे से घूमते हुए शेरों का झुंड का ये नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ ?

शेरों का झुंड सड़क पर घूमता आया नजर
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो गुजरात का है जहां शेरों के झुंड को रात में सड़क पर बड़ी ही शान से टहलते हुए पकड़ा गया था। इस क्लिप को ने ट्विटर पर साझ करते हुए क्लिप को कैप्शन दिया "एक और दिन, एक और गौरव... गुजरात की सड़कों पर चलना"।

7 शेर टहलते हुए आए नजर और....
क्लिप में कम से कम सात शेर नजर आ रहे हैं। ये शेर जब टहल रहे थे तभी वो सड़के किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे के सामने से गुजरे और ये नजारा कैमरे में कैद हो गया। शेर थोड़ी देर रुक कर इधर-उधर देखने लगा। इससे पहले कि वे सभी चले जाते, दो शेरों ने गली के कोने की छोटी सी दीवार को भी फांदते नजर आए।

शेर को देखकर लोग इस बात के लिए हुए चिंतित
वायरल क्लिप ने कई लोगों को चौका दिया। ये वीडियेा मनुष्यों द्वारा जंगलों में अतिक्रमण करने का परिणाम का एक बड़ा उदाहरण है। कुछ लोगों ने यह भी प्रश्न उठाया कि क्या गुजरात में गिरी राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ आ गई इस कारण ये शेरों की आबादी शहर की ओर आ गए। वहीं कुछ यूजर इस बात से डरे हुए थे कि किसी को वास्तविक जीवन में इसका सामना करना पड़े तो क्या होगा। इसे उन्होंने "दुःस्वप्न का सामान" कहा।

यूजर्स सवाल कर रहे कि क्या शेरों की संख्या इतनी बढ़ गई क्या ?
वहीं एक और यूजर ने लिखा कि इन्हें ऐसे शहर की सड़कों पर घूमते देखकर दुख होता है लेकिन खुशी है कि उनकी आबादी बढ़ाने के प्रयास का फल मिला है। गिर के बाद उन्हें दूसरा घर खोजने का समय आ गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी भूमि पर समय के साथ अतिक्रमण किया जा रहा है? भोजन की कमी? जानवरों और लोगों की सुरक्षा और संघर्षों का प्रबंधन कैसे किया जा रहा है? इसे जंगली जानवरों के लिए एक स्थायी पुनर्वास बनाने के लिए नागरिक के लिए तार्किक अभिविन्यास क्या होना चाहिए?

हमारी गलती है, वे ऐसे ही घूमेंगे
वहीं एक और यूजर ने लिखा हम ये सोचते थे कि हम शहर में रह रहे हैं, जहां जंगली जानवर सड़कों पर नहीं आ सकते लेकिन - हमने इमारत बनाने की गलती की हमारी गलियां उनके जंगलों के इर्द-गिर्द हैं तो वे ऐसे ही घूमेंगे! भयानक।
Another day,
— Susanta Nanda (@susantananda3) February 15, 2023
Another pride…
Walking on the streets of Gujarat pic.twitter.com/kEAxByqPUU
गुजरात का गिर राष्ट्रीय उद्यान
बता दें अफ्रीका के अलावा गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां शेर को उसके प्राकृतिक आवास में देखा जा सकता है।गिर वन राष्ट्रीय उद्यान गुजरात,वन्यजीव अभयारण्य है। यह एशियाई शेरों की रक्षा के लिए बनाया गया है। जो तेंदुओं और मृगों के साथ-साथ देवलिया सफारी पार्क से घिरे रहते हैं। गिर जंगल गिद्धों और अजगर सहित वन्यजीवों का घर है। कमलेश्वर बांध में दलदली मगरमच्छ और पक्षी हैं। गिर में इस शेर की औसत लंबाई 2.75 मीटर और एक बड़े बालों वाली पूंछ टफ्स हैं। यह स्तनधारियों की 40 प्रजातियों और पक्षियों की 425 प्रजातियों का भी घर है।












Click it and Unblock the Notifications