Video:'गर्मी से बचाने वाला AC हेलमेट'! धूप की तपन भी बेअसर, बाबा ने खोजी गजब की तकनीकी

नई दिल्ली, 20 सितंबर। क्रिएटिविटी एक नए आविष्कार को जन्म देती है। चिलचिलाती धूप में अगर पैदल चलना हो तो सिर का पसीना पांव तक पहुंच जाता है। लेकिन क्या कोई ऐसी तकनीकि है जो इसे रोक सके? अब तक तो इसका उत्तर यही था 'नहीं'। लेकिन अब ये संभव हो चुका है। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल रहे एक वीडियो में इसी तरह की खास तकनीकि दिखाई गई है। जिसमें आप कितनी भी धूप हो पैदल चल सकते हैं और गर्मी से बचने की पक्की गारंटी है।

Solar Energy

सफर के दौरान अगर चिलचिलाती धूप से बचना है तो किसी भी दुपहिया वाहन ने मुकाबले एसी वाले फोर व्हीलर वाहन का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप को पैदल चलना हो तो कड़ाके धूप जल्दी थका देती है। शरीर से तेजी से निकालने वाला पसीने प्यास भी जल्दी लगती है। ऐसे में पैदल यात्रा सबसे कठिन होती है। भले ही आप शरीर से बिल्कुल फिट हों। लेकिन अब एक बाबा ने इसका भी तोड़ ढूंढ निकाला है। इसके लिए बहुत बड़े बजट की भी आवश्यकता नहीं है। लेकिन गर्मी से बचाव का ये पक्का उपाय है। खासकर जब आपको पैदल ही धूप में चलना हो तो।

एक ऐसी ही खास तकनीकि से जुड़ा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लंबी दाढ़ी और मूंछों वाले बाबा ने सिर पर एक हेलमेट लगा रखा है, जिसमें फैन और सोलर पैनल बंधा है। वे जब धूप में होते हैं तो फैन चलने लगता है। सोलर एनर्जी का ये सबसे अच्छा उपयोग है। बाबा जब गर्मी में पैदल यात्रा पर निकलते हैं तो इस हेलमेट को जरूर लगाते हैं।

हाल में भगवा कपड़े पहने लंबी दाढ़ी और मूंछों वाले बाबा को इस खास हेलमेट को लगाए यूपी में सड़क पर चलते हुए देखा गया था। यह एक सोलर प्लेट वाला हेलमेट था और इससे जुड़ा एक पंखा था। पंखे को इस तरह से लगाया गया था कि हवा सीधे हेलमेट पहनने वाले के चेहरे पर लगे। उन्होंने यह भी बताया है कि पंखा सौर ऊर्जा से चार्ज होता है और शाम 6 बजे तक काम करता है।

इस खास हेलमेट पहने बाबा का एक यूजर ने वीडियो क्लिप बना ली। जिसे बाद में ट्विटर पर साझा किया गया। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में सोलर एनर्जी के प्रयोग की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+