16 माह की बेटी से उसके पापा ने की शादी, कारण जानकर रो पड़ेंगे आप
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर आप जरूर चौंक गये होंगे ना, लेकिन इसके पीछे की कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी। दरअसल लंदन के रहने वाले एंडी बर्नार्ड ने अपनी 16 माह की बेटी पॉपी माई से शादी इसलिए की क्योंकि पॉपी को ब्रेन कैंसर है और अब वो चंद दिनों की मेहमान है।
जब ये बात एंडी को पता चली तो उन्होंने अपना वो सपना पूरा किया जो उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद अपनी आंखों में बसाया था कि एक दिन उनकी गुड़िया रानी दुल्हन बनेगी लेकिन एंडी का ये सपना इस तरह पूरा होगा इस बात की कल्पना भी उन्होंने नहीं की थी। लेकिन वो अपनी बेटी को खुश देखना चाहते थे और उसके साथ खुश होना चाहते थे इस कारण उन्होंने ये कदम उठाया।
एंडी के इस कदम पर उनकी पत्नी सैमी और उनका पूरा परिवार शामिल था, पॉपी की कीमोथेरिपी चल रही है लेकिन वो अस्पताल में नहीं है बल्कि घर पर है ताकि उसके परिवार का हर एक सदस्य उसके साथ उसके बचे हुए वक्त को बीता सके। एंडी और उनकी फैमिली के लिए यह एक मुश्किल वक्त है।
उन्होंने कहा कि उनकी 16 माह की नन्ही जान को ये तक पता नहीं कि उसकी जिंदगी खत्म होने जा रही है, फिलहाल पूरा परिवार पॉपी के इलाज में लगा है और हर पल ऊपर वाले से दुआ कर रहा है कि शायद वो कोई चमत्कार कर दे।













Click it and Unblock the Notifications