रोज अपनी बेटी को कब्र में सुलाने ले जाता है ये पिता, लेकिन क्यों?
नई दिल्ली। एक पिता के लिए सबसे कठिन समय वो होता है जब उसे अपने बच्चे कि चिता सजानी पड़ती है। चीन के एक पिता को इस असीम पीड़ा को झोलना पड़ रहा है। वो अपनी बेटी की कब्र खोदकर उसकी मौत का इंतजार कर रहा है। इस पिता के दर्द को देखिए कि वो रोज अपनी बेटी को उसकी कब्र में सुलाने के लिए ले जाता है।

खोदकर रखी है बेटी की कब्र
चीन के सिचुआन प्रांत में रहने वाले झांग लियाओंग अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन उन्हें इस की बेटी इसके साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकती है। झांग ने अपनी बच्ची के लिए कब्र खोद रखी है।

बेटी की मौत का इंतजार
झांग अपनी बेटी की मौत का इंतजार कर रहा है। उसे पता है कि उसकी बेटी अब ज्यादा दिनों तक उसके साथ नहीं है। ऐसे में वो अपनी बेटी को मौत के लिए तैयार कर रहे हैं। वह बेटी को लेकर रोज कब्र पर आते हैं और उसके साथ वहां लेटते हैं। वो बेटी से कहते हैं कि ये जगह उसके खेलने के लिए है। वहां वो आराम से शांति से लेट सकती है।

कब्र से परिचित करवाना चाहता है ये पिता
झांग अपनी दो साल की बेटी को कब्र से परिचित करवाने के लिए उसे रोज कब्र के पास लेकर जाता है। उसके साथ खुद भी लेटता है।ऐसा इसलिए ताकि जब वह मौत में समा जाए तो इस जगह उसे डर नहीं लगे। झांग की दो साल की बेटी थैलेसीमिया से पीड़ित है। अब तक वो बेटी के इलाज पर 10 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं, लेकिन अब वो इस स्थिति में नहीं है।इस आनुवांशिक रक्त विकार के कारण बच्ची के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है।

मुश्किल से एक साल जी सकेगी बच्ची
डाक्टरों के मुताबिक बच्ची मुश्किल से एक और साल जी सकेगी। उसकी बॉडी ब्लड सेल्स धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे हैं। जिसके चलते वह अब वह मुश्किल से एक साल ही जिंदा रह सकेगी। बेटी को खोने के दर्द में इस पिता ने घर के सामने ही कब्र खोद रखी है, ताकि वो बेटी को इस जगह से सहज करवा सके।












Click it and Unblock the Notifications