आपने नहीं देखा होगा कभी इतना लंबा केला, 14 इंच लंबाई, कौन है वो किसान जो कर रहा इसकी खेती?

बड़वानी। केले आप भी खूब खाते होंगे। केला भारत में सर्वाधिक बिकने वाला फल है, जो हर मौसम में और हर इलाके में मिल जाएगा। केले की बहुत-सी किस्में भी हैं। कुछ केले तो इतने बड़े होते हैं कि एक किलो पर 2-3 ही चढ़ेंगे। वहीं, कुछ केलों की लंबाई 1 फीट से ज्यादा होती है। अब देखिए ये तस्वीरें 14 इंच लंबे केले की हैं, जो सबसे लंबा केला साबित करती हैं।

ये हैं सबसे लंबे केले

ये हैं सबसे लंबे केले

1 फीट से ज्यादा लंबे केले की खेती मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में की जा रही है। यहां का 14 इंच तक की लंबाई वाला केला देश-विदेश में पहचान बना रहा है। बगूद के किसान अरविंद जाट ने सवा 6 एकड़ में केले की G-9 प्रजाति की फसल लगाई है। यहां लगने वाले केले की लंबाई 14 इंच तक है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि, उन्होंने भी पहली बार इतना बड़ा केला देखा है। आमतौर पर केले 8 से 9 इंच तक लंबे ही पाए जाते हैं। ऐसे में 1 फीट से ज्यादा लंबा केला होना लोगों को हैरान कर रहा है।

यहां के किसान ने उगाए ऐसे पेड़

यहां के किसान ने उगाए ऐसे पेड़

किसान अरविंद जाट के मुताबिक, अपने केले को वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए दावा करेंगे। उन्होंने बताया कि, उनके केलों को अंबानी की कंपनी ने भी खरीदा है। जहां से अरविंद को 10 टन केलों का आॅर्डर मिला। इसके अलावा केलों की ईरान-इराक तक सप्लाई हो रही है। अरविंद का कहना है कि, बीते गुरुवार को 12 टन केला ईरान-इराक जैसे खाड़ी के देशों में भेजा गया है। किसान ने बताया कि फसल को तैयार करने में जो लागत आई है, उससे तीन गुना लागत में फसल बिक रही है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा नाम

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा नाम

अरविंद ने पिछले 37 साल से केले की खेती कर रहे हैं। लिहाजा फसल को किस तरह से खाद-पानी की कब, कैसी और कितनी जरूरत होती है, इसका उन्हें अच्छा-खासा अनुभव हो गया है। फीता से नापने पर उनके अधिकतर केले 12 से 14 इंच के बीच के पाए गए हैं। एक केले का वजन 250 ग्राम से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+