Video: शादी के बाद पत्नी के चरणों में झुका पति, दूल्हे की इस हरकत के पीछे छिपा है बड़ा संदेश

नई दिल्ली, सितंबर 14: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ को देखकर तो लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। कई वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहा है। लोग इस दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन के पैर छूकर लिया आशीर्वा

शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन के पैर छूकर लिया आशीर्वा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mr_robin_hudd नाम के पेज से शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन मंदिर में खड़े हैं और दोनों ने वरमाला पहन रखी है। पहले दुल्हन नीचे झुककर दूल्हे का पैर छूकर आशीर्वाद लेती है। उसके बाद दूल्हा भी नीचे झुकता है और दुल्हन के पैर छूने लगता है, लेकिव तभी दुल्हन मुस्कुराते हुए उछलकर पीछे हट जाती है।

Recommended Video

    Wedding Video: शादी के बाद पति ने पत्नि का पैर छुकर लिया आशीर्वाद, दिया बड़ा मैसेज | वनइंडिया हिंदी
    देखिए फिर क्या हुआ?

    देखिए फिर क्या हुआ?

    इस दौरान दुल्हन का एक्सप्रेश देखने लायक है।लोग इस दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं और लोगों को ये वीडियो भी खूब पसंद आ रहा है। इस जोड़े में शायद आर्य समाज के मंदिर में शादी की है। इस वीडियो को 35 मिलियन से ज्यादा लोग पंसद कर चुके हैं, जबकि कई लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। लोग इस जोड़े को जमकर प्यार दे रहे हैं।

    देखें मजेदार Video

    वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है दुल्हे को मेरा सैल्यूट है, क्योंकि दुल्हा अक्सर शादी के दिन इतना विनम्र नहीं होता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है ये दोनों जिंदगीभर खुश रहने वाले हैं। यदि एक दूसरे के प्रति इतना सम्मान हो तो क्लेश दूर-दूर तक नहीं होगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि, ये वीडियो किस जगह का है। वहीं इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है कि, ये कोई शूट था या फिर सचमुच में शादी का वीडियो है।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+