'हमने कौनसे पाप किये थे...' दूल्हे राजा ने चार-चार दुल्हनों संग लिए सात फेरे, अनोखी शादी का VIDEO आया सामने
अकसर सोशल मीडिया पर कई ऐसे अजीबोगरीब किस्से सुनने या फिर कई मामले देखने को मिलते हैं, जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक शख्स ने एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार महिलाओं के साथ सात फेरे लिए। इस अजब गजब शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपना माथा पकड़कर बस यही कर रहे हैं कि ये आजकल हो क्या रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स चार लड़कियों के साथ मंडप में सात फेरे ले रहा है। इसके बाद चारों महिलाएं एक-एक कर दूल्हे के पैर छूती हैं। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हर सोशल मीडिया यूजर का रिएक्शन काफी हैरत भरा है।

वीडियो वायरल हुआ तो कमेंट सेक्शन में हर कोई यही पूछ रहा था कि ये कहां हो रहा है? हालांकि, वीडियो में जगह के बारे में पता नहीं लग सकता है। हालांकि, ये अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि हमने कौनसे पाप किए थे जो हमारे साथ ऐसा नहीं हो रहा है। इस आदमी को 4-4 पत्नियां मिली हैं। ये कितना लकी है।
Recommended Video
वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि सारथी मेरे रथ को खाई के तरफ ले चलो...🤐 इस कैप्शन को देखने के बाद भी लोग कमेंट सेक्शन में काफी चुटकी ले रहे हैं। अलग अलग अकाउंट्स से इस वीडियो को शेयर किया गया है।
कई लोगों का तो ये तक कहना है कि ये लोग शादी भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कर रहे हैं। इसका वास्तविकता से कोई भी लेना-देना नहीं है। सिर्फ वायरल होने की होड़ में लोग ये सब करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर का मानना है कि ये सब लोग करते ही क्यों हैं। ये बहुत गलत है। इस तरह से लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications