दुल्हन नहीं साली से था जीजा को प्यार, मंडप से उठ खड़ा हुआ दूल्हा और कर बैठा ऐसी शर्मनाक हरकत
Groom loves bride sister: बिहार से आए एक अजीबोगरीब मामले में दूल्हे ने शादी से ये कहकर इंकार कर दिया कि वो दुल्हन की बहन से प्यार करता है। इसके बाद दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी।

Groom stops marriage: शादी जिंदगी का एक ऐसा इवेंट है, जिसके लिए लोग न जाने कितनी तैयारियां करते हैं। सिर्फ दो लोगों नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। लेकिन जरा सोच कर देखिये कि जिस दिन के लिए इतनी तैयारियां की गई हों, उसी दिन बवाल मच जाए तो क्या होगा।
बिहार से आया मामला
मामला बिहार से सरन है, जहां शादी के लंबे समय पहले से ही परिवार में तैयारियां चल रही थीं। हर तरफ खुशी का माहौल था। लेकिन आखिरी मौके पर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे के इंकार करने की वजह बेहद हैरान कर देने वाली है।
राजेश कुमार ने शादी से किया इंकार
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, छपरा के रहने वाले राजेश कुमार की शादी रिंकू कुमारी नाम की महिला से होने जा रही थी। शादी की रस्में हो रही रही थीं कि राजेश को दुल्हन की बहन पुतुल का कॉल आ गया। पुतुल ने राजेश को धमकी दी कि अगर उसने बहन से शादी की तो वो बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान दे देगी।
बोला-दुल्हन की बहन से है प्यार
इसके बाद शादी की रस्मों के बीच में राजेश ने परिवार को बताया कि वो दुल्हन की बहन से प्यार करता है। लेकिन ये बात दोनों ही परिवारों को नागंवार गुजरी और सब आपस में लड़ने लगे। मामला इतना गंभीर हो गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को आपस में बातचीत से मामला सुलझाने को कहा।
परिजनों को सुनाई लव स्टोरी
दूल्हे राजेश ने बताया कि वो रिंकू से शादी तय होने से भी पहले से पुतुल को जानता है। दोनों की मुलाकात छपरा में हुई, जब पुतुल अपने एग्जाम देने आई थी। इसके बाद से ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों की लव स्टोरी सुनने के बाद परिवारजनों ने तय किया कि अब इन्हीं दोनों की शादी कराएंगे। ये मामला अब सुर्खियों में है।












Click it and Unblock the Notifications