आपका आना दिल धड़काना......गाने पर स्‍कूल टीचर के डांस ने मचाया धमाल, छात्राओं के साथ ठुमके लगाते देखें VIDEO

आपका आना दिल धड़काना......गाने पर सरकारी स्‍कूल टीचर का छात्राओं के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

schoolteacherdance

Achool Teacher Dance: सरकारी स्‍कूलों के टीचर इन दिनों खूब सुर्खियों में आ रहे हैं। कभी बच्‍चों को पढ़ाने के अनोखे और रुचिकर तरीके के कारण तो कभी अपने स्‍टूडेंट के साथ मौज-मस्‍त करते हुए। पिछले दिनों कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिन्‍हें खूब तारीफ मिली और जमकर शेयर किए गए। वहीं अब एक और महिला टीचर और उनके साथ उनकी छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

आपका आना दिल धड़काना पर टीचर ने किया डांस

आपका आना दिल धड़काना पर टीचर ने किया डांस

वायरल वीडियो में स्‍कूल टीचर अपनी क्‍लास में छात्राओं के साथ डांस करती दिखाई दे रही है। फिल्‍म कुरुक्षेत्र के गाने आपका आना दिल धड़काना पर टीचर अपनी गर्ल स्‍टूडेन्‍ट के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

टीचर के पीछे छात्राओं ने भी किया शानदार डांस

टीचर के पीछे छात्राओं ने भी किया शानदार डांस

इस गाने पर टीचर जैसे जैसे डांस स्‍टेप कर रही हैं वैसे ही लड़कियां भी कर रही है। छात्राओं के चेहरों मुस्‍कान ये बात बयां कर रही है कि वो डांस करके काफी खुश हैं। टीचर को कॉपी करती हुई छात्राएं भी बहुत अच्‍छे से डांस कर रही हैं।

जानें कौन हैं ये टीचर

जानें कौन हैं ये टीचर

सरकारी स्‍कूल की ये टीचर अंमिता पारीक हैं, जिन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम से ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते ही वायरल हो गया। इसको अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक लोग देख चुके है और हजारों की संख्‍या में कमेंट्वस मिल चुके हैं। लोग कमेंट करते हुए टीचर की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे मस्‍त मैडल , एक यूजर ने लिखा टीचर बहुत मस्‍त है।

Recommended Video

    UP Board Exam में नकलचियों की खैर नहीं, NSA, कुर्की जब्ती का है योगी सरकार का प्लान | वनइंडिया हिंदी

    सरकारी स्‍कूलों में टीचर क्‍यों कर रहे ऐसे प्रयोग

    बता दें शहरों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों और कस्‍बों में लंबे समय से सरकारी स्‍कूलों में बच्‍चों की उपस्थिति बड़ी समस्‍या रही है, रि‍जस्‍टर में नाम तो दर्ज रहते हैं, लेकिन कई कारणों से बच्‍चे स्‍कूल नहीं आते। ऐसे में कई स्‍कूल के टीचर बच्‍चे स्‍कूल आने के लिए उत्‍सुक रहे इसलिए वो पढ़ाई के साथ डांस समेत अन्‍य एक्‍टविटी करवा रहे हैं। शायद वायरल हो रहे इस वीडियो में टीचर ने जो डांस किया वो भी इसी का एक प्रयास हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+